Category Archives:  Spiritual

राशिफल 28 सितम्बर 2021: आज इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए अपनी राशि का हाल...

Sep 27 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज को लेकर आपका दिन शुभ है, आपको सहयोगियों से मदद मिलेगी | घर के बुजुर्ग सदस्यों से आपको काम की राय मिलने वाली है | सेहत को लेकर आपका दिन बढ़िया रहेगा | इस राशि के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातक बॉस के सामने अपनी बात रखेंगे | सामाजिक क्षेत्रो में आप प्रयासरत रहेंगे | ससुराल पक्ष से लेनदेन करने से बचे, अन्यथा ये रिश्ते प्रभावित कर सकते है | घर परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | व्यापार की धीमी गति आपको चिंतित कर सकती है, आपको इस पर काम करना होगा | सेहत को लेकर आपका दिन बढ़िया है | आर्थिक मामले में स्थिति सामान्य रहेगी | जीवनसाथी संग चल रही अनबन को सुलझाने में आज सफल होंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन फलदायी रहेगा | जिस भी काम को हाथ में लेंगे, उसे समय पर पूरा करने में सफल होंगे | परिवार के किसी कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है | व्यापारी जातको की योजनाए रंग लाएगी | जीवनसाथी संग किसी मित्र की पार्टी में शामिल हो सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन निश्चित परिणाम लेकर आया है | आर्थिक लेनदेनों में आपको सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा नुकसान हो सकता है | कामकाज को लेकर सकारात्मक परिणाम मिलेंगे | शाम के समय घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन लाभदायी प्रतीत हो रहा है | अचानक धनलाभ होने के आसार है, अथवा अच्छा फायदा भी हो सकता है | सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा | शाम को घर के बच्चो के साथ समय बिताएंगे | कहीं धन निवेश का मन बना रहे है, तो विशेषज्ञ से मदद लेना अच्छा होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | कामकाज को लेकर कोई परेशानी खड़ी होने की सम्भावना है | बाहर के खानपान से आपको दूर रहना होगा | विद्यार्थियों के लिए दिन प्रभावी साबित होगा | घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा | लेकिन दाम्पत्य जीवन में तनाव की सम्भावना है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा | आज किसी दूसरे की मदद करने के कारण अपना कार्य टालना पड़ सकता है | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन अच्छा रहेगा | जीवनसाथी अपने मन की कोई बात आपसे शेयर कर सकता है | घर के बुजुर्गो का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आप एक साथ कई कार्यो को हाथ में ना ले, अन्यथा बाद में परेशानी होगी | सेहत को लेकर कोई समस्या हो सकती है, हालाँकि चिंता का विषय नहीं है | आज किसी मित्र से लम्बे समय बाद मुलाकात होगी, आप प्रसन्न होंगे | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | नए व्यवसाय में निवेश करने की सोच रहे है, तो आपको कुछ समय रुकने की जरूरत है | आज कोई सरकारी लाभ मिल सकता है | शाम को जीवनसाथी के साथ दैनिक जरूरत का सामान खरीदने जा सकते है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन उलझनभरा रहेगा | मन में किसी बात को लेकर विचारमग्न रहेंगे, अच्छा होगा इसे किसी करीबी के साथ शेयर करे | अनजान व्यक्ति के साथ लेनदेन करने के दौरान आपको सतर्कता बरतनी होगी | आपके दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन परेशान कर सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | सोचे हुए कामो को समय पर पूरा कर लेंगे | सामाजिक कार्यो में आपका योगदान आपका मान सम्मान बढ़ाएगा | घर में बुजुर्ग सदस्य की सेहत पर नजर रखे, गिरावट देखने को मिल सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन में सब कुशल मंगल रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर