Category Archives:  Spiritual

राशिफल 29 सितम्बर 2021: आज इन राशियों की बढ़ेगी आमदनी, जानिए अपनी राशि का हाल...

Sep 28 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज को लेकर आपको कुछ नए निर्णय ले सकते है | किसी मित्र से लम्बे समय बाद मुलाकात करने का प्लान बना सकते है | आपके दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा | हालाँकि जीवनसाथी की चीज की जिद कर सकता है, जिस वजह आपको असुविधा होगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सुखद रहेगा | घर परिवार का माहौल आपको ख़ुशी देगा | आज बड़े भाई को आपकी मदद की जरूरत होगी | शाम के समय किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन बढ़िया है, उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा | घर में पिताजी आपको किसी काम की जिम्मेदारी दे सकते है | आज आपको कोई मनचाही वस्तु प्राप्त हो सकती है | आज आर्थिक मामलो में आपको नुकसान हो सकता है, आपको सावधान रहना होगा | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | व्यापारी जातको के लिए दिन लाभदायी साबित होगा | अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए आप आमदनी के नए स्त्रोत तलाशेंगे | मित्र से मुलाकात करने उनके घर जा सकते है, आप अपने मन की बात शेयर करेंगे | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा | आज जल्दबाजी में कोई निर्णय ना ले, अन्यथा बाद में परेशानी होगी | विदेश जाने की सोच रहे जातको को आज शुभ समाचार मिल सकता है | पिताजी किसी काम की जिम्मेदारी आपको सौंप सकते है, जिसे पूरा करने में आपको जी तोड़ मेहनत करनी पड़ेगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | घर की कोई भी बात बाहर के शख्स संग शेयर ना करे | नौकरीपेशा जातको का कामकाज में मन नहीं लगेगा | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन बढ़िया है | परिवार के किसी शख्स के लिए आपको खर्चा करना पड़ेगा | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रभाव देने वाला रहेगा | इसीलिए अपने कार्यो में सावधानी बरते तो अच्छा है | आज कोई खोयी वस्तु मिल सकती है, जिस वजह से आप प्रसन्न होंगे | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन चुनौतीभरा साबित होगा, आपको समझदारी से आगे बढ़ना होगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | किसी मित्र के साथ घूमने फिरने का प्लान बना सकते है | सामाजिक कार्यो में आपका योगदान आपको मान सम्मान दिलाएगा | व्यापारी जातको किसी भी तरह की बहस में पड़ने से बचे | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम और सहयोग रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | दैनिक आवश्यक्ताओ की पूर्ति पर आप कुछ खर्चा कर सकते है | क़ानूनी मसले को लेकर आपको खूब भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिस वजह से सिरदर्द हो सकता है | घर में किसी सदस्य से बहसबाजी की सम्भावना है, आपको धैर्य रखना होगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | कामकाज को लेकर सतर्कता बरतनी होगी | नौकरीपेशा जातक कामकाज में जल्दबाजी करने से बचे, अन्यथा गड़बड़ हो सकती है | व्यापारी जातको को परिस्थिति के कारण अपनी योजना में बदलाव करना पड़ेगा | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | अपने कामकाज को लेकर आपको सहयोगियों से मदद लेनी पड़ सकती है | प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातको को अभी और मेहनत करने की जरूरत है | घर में नई सम्पति खरीदने की बातचीत हो सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन में हल्के तनाव की सम्भावना है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आप किसी चीज के लिए धन बचत करने की योजना बना सकते है | घर परिवार में किसी भी तरह के विवाद को पैदा ना होने दे | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | कामकाज को लेकर दिन थका देने वाला साबित होगा | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर