Category Archives:  Spiritual

राशिफल 30 सितम्बर 2021: आज इन राशियों पर रहेगी श्रीहरि की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Sep 29 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा | प्रेम जीवन वाले जातको को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है | कामकाज को लेकर दिन फलदायी रहेगा | परिवार में चल रही वाद विवाद की स्थिति से आज छुटकारा मिलेगा | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातको को किसी काम में सहकर्मी की मदद लेनी पड़ेगी | आज के दिन उधार लेनदेन में आपको सतर्क रहना होगा | आपको मित्र संग लम्बी यात्रा पर जाना पड़ेगा | सेहत को लेकर आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपका दाम्पत्य जीवन मंगलमय रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन फलदायी रहेगा | अपने अटके हुए धन को प्राप्त करने में आपको बड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, हालांकि आप इसमें आप सफल होंगे | कामकाज को लेकर आपका दिन बढ़िया रहेगा | सेहत को लेकर दिन अच्छा है | शाम को किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | परिवार के सदस्यों संग अच्छा समय बिताएंगे | परिवार के छोटे सदस्य को आपकी मदद की जरूरत होगी | कामकाज को लेकर आज अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी | किसी मित्र संग बहस हो सकती है, आपको धैर्य से काम लेना होगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपके कुछ आवश्यक कार्य सहयोगी की मदद से पुरे होंगे | आर्थिक मामले में दिन पूर्ववत रहेगा | घर में पिताजी की तबियत में गिरावट की सम्भावना है, आपको सतर्क रहना होगा | व्यापारी जातको को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | जरुरी काम से बाहर जा रहे है, तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाये, कार्य सफल होगा | सेहत को लेकर आपका दिन बढ़िया है | राजनीति से जुड़े जातको के लिए शुभ है | सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहे | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज आप उसी काम की जिम्मेदारी ले, जिसे पूरा करने की 100 प्रतिशत गारंटी हो | क़ानूनी मसले को लेकर आज थोड़े परेशान होंगे | किसी करीबी को दिया धन आज मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को संबल मिलेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा | आपकी कार्ययोजना सफल होगी, जिससे आपके चेहरे पर ख़ुशी का भाव रहेगा | किसी पुराने मित्र से मुलाकात की सम्भावना है | परिवार के किसी सदस्य की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिस वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | विद्यार्थी जातको की कोई इच्छा पूरी होगी, जिसकी उन्हें लम्बे समय से चाह थी | कामकाज को लेकर आज मन बेफिक्र रहेगा | आपको नगद की जरूरत पड़ सकती है, जो आपको मित्र से मिल जायेगा | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन नकारात्मक परिणाम देने वाला प्रतीत हो रहा है | अच्छा होगा अपने कार्यो में खास सावधानी बरते | आज व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचे, अन्यथा मामला क़ानूनी हो सकता है | पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे जातको को आज कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन निश्चित परिणाम देने वाला रहेगा | किसी निर्णय या कार्य को लेकर शंका उत्पन्न हो सकती है | नई सम्पति की खरीद को लेकर घर में चर्चा हो सकती है | लम्बे समय से चल रहे कर्जे से आज मुक्ति मिलेगी, आप राहत महसूस करेंगे | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | स्वास्थ्य को लेकर चल रही समस्या से छुटकारा मिलेगा | विदेश में रहने वाले रिश्तेदार से फ़ोन पर बात होगी | अविवाहित जातको के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है | शाम के समय माताजी से अपनी परेशानियां शेयर कर सकते है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर