Category Archives:  Spiritual

राशिफल 01 अक्टूबर 2021: इन 5 राशि वालो के लिए शुभ है माह का पहला दिन, जानिए अपनी राशि का हाल...

Sep 30 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कामकाज को लेकर परिवार के किसी सदस्य की मदद ले सकते है | सेहत को लेकर आपका दिन बढ़िया है | आर्थिक मामलो में आज सावधान रहना होगा, किसी परिचित से नुकसान की सम्भावना है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज को लेकर दिन फलदायी साबित होगा | यात्रा पर जा रहे है, तो सामान का ख़ास ख्याल रखे | पिताजी किसी काम को लेकर सलाह दे सकते है | व्यापारी जातक बिना सोच विचारे कोई भी निर्णय ना ले | आपके दाम्पत्य जीवन में सब बढ़िया रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | जिस भी काम को आप हाथ में लेंगे, उसे समय पर पूरा करने में सफल होंगे | किसी से उधार लिया धन आज चूका सकते है | सेहत को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी संग अपने मन के विचार शेयर कर सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी काम को पूरा करने में आपको मित्र की मदद लेनी पड़ेगी | आज शेयर बाजार में निवेश करने का मन बना सकते है | इस राशि के विद्यार्थी नए कोर्स में दाखिला ले सकते है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में हल्की अनबन रहने की संभावना है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | व्यापारी जातको को संतोषजनक लाभ मिलेगा | आज जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते है | अपनी कोई परेशानी बड़े भाई से शेयर करेंगे, आपको उनसे अच्छी सलाह मिलेगी | व्यापारी जातक जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने की भूल ना करे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | लेनदेनों को लेकर आज अधिक सतर्कता बरतनी होगी | किसी सरकारी कार्य में आज अड़चन आ सकती है, आप व्यर्थ परेशान ना हो | व्यापारी जातको को आज कुछ बड़े निर्णय लेने पड़ सकते है | सेहत को लेकर आपका दिन पक्ष में प्रतीत हो रहा है | 

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है | कामकाज को लेकर मिले परिणामो से आप संतुष्ट रहेंगे | आज किसी करीबी के लिए आपको धन का इंतजाम करना पड़ सकता है | परिवार में चल रहे वाद विवाद को आप अपनी सूझबूझ से निपटाने में सफल होंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन फलदायी प्रतीत हो रहा है | हालाँकि आप किसी भी कार्य में आलस्य ना बरते | व्यापारी जातको को आज यात्रा करनी पड़ सकती है | आपको आंख बंदकर लोगो पर भरोसा करने की आदत को बदलने की जरूरत है | आपके दाम्पत्य जीवन में सामंझस्य रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | व्यापारी जातको को आज नगद की कमी का सामना करना पड़ सकता है | प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है | शाम का समय आप परिवार के बच्चो के साथ मौज मस्ती में बिताएंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | घर की मरम्मत कराने का विचार कर सकते है, पिताजी से सलाह लेंगे | अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कड़े उठाने पड़ेंगे | सेहत को लेकर आपका दिन परेशानी भरा साबित हो सकता है | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
राजनीति से जुड़े जातको के लिए दिन बढ़िया है | जरुरी काम के लिए जा रहे है, तो माता पिता का आशीर्वाद लेकर जाये | नौकरीपेशा जातक बॉस के सामने अपनी बात रखेंगे | आपके दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा | सेहत को लेकर शाम के समय सिरदर्द की शिकायत हो सकती है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | अपने काम को कल पर टालना मुसीबत बन सकता है | व्यापारी जातको की कोई डील पूरी हो सकती है, जिससे उनके मन में प्रसन्नता होगी | आज किसी पड़ोसी से वाद विवाद होने की संभावना है, अच्छा होगा आज के दिन उनसे दूरी बनाकर रखे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर