Category Archives:  Sports

रोमन रेंस अब नहीं आ पाएंगे रिंग में | जानिये कारण....

Oct 24 2018

Posted By:  Sandeep Verma

WWE के फेमस रेसलर रोमन रेंस अब रिंग में नहीं आ सकेंगे | जी हाँ आपको यह जानकर बेहद दुःख होगा की WWE के काफी फेमस रेसलर रोमन रेंस रिंग से बाहर हो गए है | क्योंकि वे ल्यूकेमिया  कैंसर से पीड़ित है | 

                                                                       
हम आपको बता देना चाहते है की रोमन रेंस चार बार डब्लूडब्लूई वर्ल्ड हैवी वैट चैंपियन रह चुके है और वर्तमान में यूनिवर्सल चैंपियन है | उन्होंने यह टाइटल ब्रोक लेसनर को हराकर जीता था | रोमन रेंस ने द अंडरटेकर, ब्रॉक लेसनर, द केन , ट्रिपल एच, जॉन सीना, को रिंग में हराया है | उनका आगमन रिंग में शील्ड के मेम्बर के रूप में हुआ था | 


हाल ही में हुई मंडे नाईट रॉ में उन्होंने आकर खुद यह जानकारी डब्लूडब्लूई यूनिवर्स को दी | उन्होंने भावुक होकर कहा की वे अब इस रिंग में फाइट नहीं कर पाएंगे | क्योंकि उन्हें कैंसर है और वे दूसरी बार कैंसर से पीड़ित हुए है वे 11 साल पहले भी ल्यूकेमिया शिकार हो चुके है | हालाँकि उन्होंने डब्लूडब्लूई को आश्वाशन दिया है की वे इस रिंग में दुबारा जरूर आएंगे और यह कहकर अपनी चैंपियनशिप WWE को लोटा दी |


रोमन रेंस का प्रदर्शन रॉ में 2015 से ही ख़राब था | वे अपनी योग्यता के अनुकूल प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे | रोमन रेंस  डब्लूडब्लूई में द बिग डॉग और पावर हाउस के नाम से जाने जाते है | उन्होंने काफी रेसलरों को हराकर डब्लूडब्लूई यूनिवर्स के दिलों में जगह बना ली थी |

ब्राउन स्ट्रोमन ( रेसलर ) का कहना है की रोमन रेंस लोकप्रिय रेसलर है यंगस्टर्स को उनसे काफी कुछ सीखना चाहिए | | वे कहते है की उनकी सफलता के पीछे भी रोमन रेंस का ही हाथ है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर