Category Archives:  Sports

विराट कोहली का विराट प्रदर्शन | तोडा एक और रिकॉर्ड...

Oct 28 2018

Posted By:  Sandeep Verma

विराट का एक और शतक लेकिन आखिरकार जीत ही गया वेस्टइंडीज | वेस्टइंडीज की टीम काफी दिनों से भारत दौरे पर बनी हुई है लेकिन अभी तक जीत दर्ज नहीं कर पाई थी | लेकिन शनिवार रात को वेस्टइंडीज ने भारत को हरा दिया |


भारत के कप्तान विराट कोहली का लगातार विराट प्रदर्शन बना हुआ है | उन्होंने पुणे ( मुंबई ) की सरजमीं पर अपने ODI करियर का 39 वा शतक लगाया है | विराट कोहली ने इस मैच के दौरान शतक मारकर कई रिकॉर्ड पस्त कर दिए है | विराट कोहली ने सबसे बड़ा रिकॉर्ड ये बनाया है की अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज ने लगातार 3 शतक नहीं लगाए है | लेकिन विराट कोहली ने लगातार तीन शतक लगाए है | अभी तक भारत में सिर्फ रोहित शर्मा और युवराज सिंह ने दो-दो शतक लगाए है | भारत के अतिरिक्त ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने भी दो-दो शतक ही लगाए है |


विराट कोहली ने  ODI करियर का 39 वा शतक लगाकार वे सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के काफी नजदीक पहुँच गए है | सचिन तेंदुलकर ने अपने ODI करियर में लगभग 50 शतक लगाए थे | विराट शतक लगाने के मामले में सिर्फ सचिन तेंदुलकर से ही पीछे है | विराट नंबर 3 पर खेलने वाले बल्लेबाजों में रिकी पोंटिंग और कुमार संगकारा को पीछे छोड़ चुके है |

विराट कोहली ने अपनी पिछली 15 पारियों में 7 शतक और 3 अर्धशतक लगाए है | उनका ओवरऑल औसत 60 से ऊपर पहुँच गया है | जबकि पिछली 15 परियों में उनका औसत लगभग 122 के आसपास का हो गया है | विराट कोहली ने ये रिकॉर्ड ज्यादातर टाइमिंग के आधार पर बनाया है | एक समय मैच का वह भी वक्त था जिसमे विराट कोहली ने एक सुन्दर कवर ड्राइव मारा तो उस समय कमेंटरी कर रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावसकर ने विराट की तारीफ़ में  कह दिया "बिल्कुल परफेक्ट शॉट" | 


विराट कोहली अपने लगातार प्रदर्शन से सभी भारतियों का ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में उपस्थित उनके फैन्स का एंटरटेनमेंट करते है और इतनी काम उम्र में ही उन्होंने काफी कुछ हासिल कर लिया है | विराट ने अगस्त 2008 में अपना डेब्यू किया था और सिर्फ 10 वर्षो में ही उनकी ख्याति काफी जगह फ़ैल गयी है | जब 2011 के विश्वकप में भारत जीता था तब कमेंटेटर रवि शास्त्री ने विराट कोहली को भारत का भविष्य कहा था |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर