Category Archives:  LifeStyle

गाजर खाने से होगा शरीर स्वस्थ | जानिये गाजर खाने के फायदे..

Nov 01 2018

Posted By:  Sandeep

भारत में अधिकांशतः लोगो को गाजर खाना बहुत पसंद है | आज हम आपके लिए लेकर आये है की गाजर को खाने से आपको  कौन-कौन से लाभ प्राप्त सकते है | 


सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और गाजर भी बाजार में आना शुरू हो गयी है | गाजर का उपयोग हर प्रकार से किया जा सकता है | यदि आप इसे कच्चा खाना चाहे तो कच्चा खा सकते है और यदि आप इसकी सब्जी बनाकर खाना चाहे तो सब्जी बनाकर खा सकते है | इसका प्रयोग आप सुबह-सुबह ज्यूस के रूप में भी कर सकते है | इसके अतिरिक्त गाजर का प्रयोग सौन्दर्य प्रसाधनों में भी किया जाता है | 

गाजर एक ऐसा फल है | जिससे हमे भरपूर मात्रा में विटामिन मिलता है | इसे खाने से हमे कई प्रकार के लाभ भी प्राप्त होते है | यदि नवजात बच्चो को इसका ज्यूस बनाकर पिलाया जाए तो उनमे तेजी से मानसिक और शारीरिक विकास होता है | इसके अतिरिक्त जिन बच्चो के दांत नहीं उगे है यदि वे गाजर का सेवन करते है तो उनके दांत भी शीघ्र उग जाते है |


गाजर हमारे शरीर की कई परेशानियों से लड़ने में मदद करती है। गाजर में विटामिन ऐ की मात्रा भरपूर होती है | अतः यह आँखों के लिए लाभदायक है | इसमें एक विशेष प्रकार की प्रोटीन होती है जिसे बीटा-कैरोटीन कहते है | जो आंखो में मोतियाबिंद होने से रोकता है। इसके साथ ही इसमें ल्युटीन, जिआजेंथिन भी पायी जाती है | यह तत्व आँखों को स्वस्थ रखने के लिए फायदे मंद साबित होते है | इनकी कमी से मनुष्य को कई प्रकार के रोग हो सकते है |

गाजर में उपस्थित तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है | जिससे मानव को रोगो से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है | इसके अतिरिक्त इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट नामक तत्व पाया जाता है जो शरीर को फ्री-रैडिकलों से बचाता है। गाजर का सेवन करने से मोटापा नहीं बढ़ता है | जिन लोगो में हृदय से सम्बंधित बीमारियां है वे भी इसका सेवन कर सकते है | उनके लिये गाजर अमृत समान है |


जब भी आपको थकान महसूस हो या रक्त दाब बढ़ने लगे तो बिना कुछ सोचे जल्दी से एक गाजर खा लें। आप पाएंगे की कुछ समय बाद आपका रक्त दाब नियंत्रित हो गया है | यदि आप लोग गाजर का सेवन ठीक प्रकार से करते है तो आपके शरीर के लिए अच्छा होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर