Category Archives:  Spiritual

भगवान विष्णु के श्राप से माँ लक्ष्मी बन गयी थी नौकरानी | जानिए कारण...

Nov 29 2018

Posted By:  Sandeep

हिन्दू धर्म में भगवान श्री विष्णु को ब्रह्माण्ड का पालनकर्ता कहा जाता है | यह सभी देवो में श्रेष्ठ है | एक बार नहीं बल्कि इन्होने कई बार धरती को नष्ट होने से बचाया है | यह भी सच है की जितना प्रेम भगवान विष्णु अपने भक्तों से करते है उतना ही प्रेम वे माता लक्ष्मी से भी करते है | लेकिन यह बात बहुत कम लोग ही जानते है की एक बार भगवान विष्णु ने माता लक्ष्मी को श्राप दे दिया था | इसके कारण उन्हें माली के घर नौकरानी बनना पड़ा था |


ऐसा कहा जाता है की सतयुग में एक बार भगवान श्री हरि विष्णु ने धरती लोक पर जाने का फैसला किया | जब माँ लक्ष्मी को यह पता लगा तो उन्होंने भी विष्णु जी के साथ धरती पर जाने की जिद की | भगवान श्री विष्णु ने कहा की तुम एक शर्त पर मेरे साथ जा सकती है और वह यह है की तुम धरती पर जाने के बाद उत्तर दिशा की ओर नहीं जाओगी | माता लक्ष्मी ने इस बात का वचन दिया की वह उत्तर दिशा में जाना तो दूर वह उसकी और देखेगी भी नहीं |

ऐसा कहा जाता है जब भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी ने धरती लोक पर कदम रखा तो सूखे और मुरझाये हुए फूल भी खिल गए | जहाँ सालों से अकाल पड़ा था | उस जगह बारिश होने लग गयी | धरती लोक की इस प्रसन्नता को देखकर माता लक्ष्मी खुद को रोक नहीं सकी और उत्तर दिशा की ओर मुड़ गयी |


माता लक्ष्मी ने उत्तर दिशा में देखा की एक खूबसूरत फूलो का बगीचा है जहाँ से पुष्पों की मनमोहक खुशबु आ रही है | इसे देखकर माता लक्ष्मी उस बगीचे में चली गयी और एक सुन्दर फूल तोड़कर भगवान विष्णु को दे दिया | विष्णु जी ने यह देखा तो उनकी आँखों से आंसू आ गए | उन्होंने कहा की तुमने वचन तोडा है और धरती लोक का विधान है की जो यहाँ गलती करता है | उसे सजा अवश्य मिलती है | 


फिर क्या था, भगवान विष्णु ने माता लक्ष्मी को धरती लोक पर एक नौकरानी बनने का श्राप दे दिया | इसके बाद माता लक्ष्मी उसी बगीचे में चली गयी, जहाँ से वह फूल तोड़कर लाई थी | उसे वहां पता चला की यह बगीचा एक माली का है | जिसका नाम माधव है | लक्ष्मी जी को माली के घर नौकरानी का काम मिला | जब श्राप की अवधि समाप्त हुई तो माता लक्ष्मी वैंकुंठ धाम चली गयी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर