Category Archives:  Spiritual

यह मंदिर है दुनिया का 8वां अजूबा | यहाँ आते है सबसे ज्यादा पर्यटक...

Nov 29 2018

Posted By:  Sandeep

दुनिया में आपने 7 अजूबो के बारे में सुना होगा | इनके बारे में कहा जाता है की इन सात अजूबो का निर्माण इस ज़माने की बेहतरीन तकनीक प्रणाली से भी पुनः नहीं किया जा सकता है | लेकिन आज हम आपको दुनिया का 8वा अजूबा बताने जा रहे है और यह अजूबा भी भारत में स्थित है | 


हम जिस अजूबे की बात करने जा रहे है वह एक मंदिर है | राजस्थान के सिरोही जिले में यह मंदिर स्थित है | सिरोही जिले के माउन्ट आबू पर्वत पर यहाँ पांच मंदिरों का समूह है | यह मंदिर जैन धर्म को समर्पित है | इसकी नक्काशी और सुंदरता को देखकर इसके बारे में कहा जाता है की इस मंदिर का निर्माण भी दुनिया के सात अजूबो की तरह दोबारा नहीं हो सकता है |

राजस्थान के महान कवियों ने इस मंदिर की काफी प्रशंसा की है | राजस्थान के प्रसिद्ध इतिहासकार कर्नल जेम्स टॉड का कहना है की माउन्ट आबू ही वह स्थान यह जहाँ से राजस्थान में राजपूतो की उत्पत्ति हुई थी | कर्नल टॉड कहते है की भारत में शायद ही ऐसे कोई मंदिर हो, जिनमे इतनी अच्छी नक्काशी हुई है | 


माउंट आबू में बना ये मंदिर दिलवाड़ा के जैन मंदिर के नाम से जाना जाता है | वैसे तो यहाँ ज्यादातर मंदिर जैन धर्म को समर्पित है लेकिन यहाँ एक मंदिर भगवान श्री विष्णु जी को भी समर्पित है | यहां कुल पांच मंदिरों का समूह जरुर है | लेकिन यहां तीन मंदिर को ही प्रमुख मंदिरों की श्रेणी में रखा गया हैं | भगवान विष्णु का यह मंदिर कुल 48 खंभों पर टिका हुआ है | 


इस मंदिर के बारे में कहा जाता है की इस मंदिर की सुंदरता की तुलना में राजस्थान में किसी और मंदिर से नहीं की जा सकती है | इस मंदिर की प्रत्येक दीवारे और स्तम्भ इस मंदिर का इतिहास स्वयं बयां करते है | यहाँ की दंतकथाओं में ऐसा भी कहा जाता है की यहाँ स्वयं भगवान विष्णु ने अवतार लिया था | लेकिन इस बात का वर्णन किसी ग्रन्थ में ना होने से इसकी प्रमाणिकता पर पूर्ण रूप से विश्वास नहीं किया जा सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर