Category Archives:  Spiritual

भगवान राम ने इस स्थान पर बिताये थे वनवास के 11 वर्ष, आश्चर्यों से भरा है यह क्षेत्र | जानिए...

Nov 30 2018

Posted By:  Sandeep

भगवान श्री राम को दुनिया में अपने वचन के पालनकर्ता और मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में जाना जाता है | इसलिए उन्हें  हमारे द्वारा भगवान की उपाधि दी गयी गयी | आज हम आपको भारत का वह स्थान बतांएंगे जहाँ भगवान श्री राम ने अपने बनवास के 14 में से 11 वर्ष बिताये थे | 


आज की दुनिया में हम अमेरिका और रूस को भले ही कितना ही आगे क्यों ना माने | लेकिन सत्य तो यह है की भारत ही विश्व में एक ऐसा देश है | जिसे विश्व का गुरु माना जाता है | लेकिन आजकल लोग उन महान पुरुषों के बारे में कुछ नहीं जानते है | जिन्होंने भारत को विश्व का गुरु बनाया था | इन्ही लोगो में से एक थे भगवान श्री राम |

भगवान श्री राम का जन्म उत्तरप्रदेश में अयोध्या नगरी में हुआ था | यह नदी सरयू नदी के किनार है | जब भगवान श्री राम को वनवास हुआ था | तब उन्होंने अधिकांशत समय चित्रकूट में ही बिताया था | चित्रकूट भगवान श्री राम का सबसे प्रिय स्थल था | इस स्थल को रामायण में रहस्यों से भरा हुआ क्षेत्र भी कहा गया है | चित्रकूट को आज चित्रकूट धाम के नाम से जाना जाता है |


इस स्थान पर भगवान श्री राम ने अपने 14 वर्षों के बनवास में से 11 वर्ष बिताये थे | यह क्षेत्र चारो और से विंध्याचल पर्वत श्रेणी से घिरा हुआ है | चित्रकूट में ही माता अनुसूया के घर में भगवान विष्णु,ब्रह्मा और महेश ने जन्म लिया था | इसलिए इस क्षेत्र की महानता और भी बढ़ जाती है |

चित्रकूट धाम के पास एक कामदगिरि पर्वत है | इस पर्वत के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इसकी परिक्रमा मात्र से ही व्यक्ति के जन्मों जन्मों के पाप कर्म समाप्त हो जाते हैं | परिक्रमा के दौरान कई छोटे-मोटे मंदिर आते है | इस पर्वत की परिक्रमा करने के लिए कुल 5 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है | 


कहा जाता है की चित्रकूट अयोध्या के नजदीक था | इसलिए भगवान राम को इस बात का भय रहता था की कही अयोध्या वासी उनके पास ना आ जाएँ | इसलिए उन्होंने विध्याचल पर्वत पार करके दक्षिण भारत में जाने का फैसला किया | इसके पश्चात् उन्होंने कावेरी नदी के किनारे पंचवटी नामक स्थान को चुना था और वहीँ रहकर कुछ समय बिताया था |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर