Category Archives:  Spiritual

मलमास के महीने में नहीं करने चाहिए ये काम, बन सकता है मृत्यु योग | जानिए...

Dec 18 2018

Posted By:  Sandeep

हिन्दू धर्म में वास्तुशास्त्र का बहुत अधिक महत्त्व होता है | विश्व में एकमात्र हिन्दू ही ऐसा धर्म है, जिसने सबसे पहले ब्रह्माण्ड में ग्रह की चाल, दिशा और संख्या बताने में मदद की थी | ऐसा कहा जाता है मनुष्य जो कर्म करता है | उसका प्रभाव उसके नक्षत्रो पर पड़ता है | इस कारण उसके जीवन में सुख और दुःख आते है | इसलिए गीता में भगवान कृष्ण ने कहा है की व्यक्ति को जीवन में अच्छे कर्म करना चाहिए | 


हिन्दू मान्यताओं के अनुसार एक वर्ष में एक बार मलमास का महीना आता है | इसे खरमास का महीना भी कहा जाता है | जब यह महीना प्रारम्भ होता है तो सूर्य भगवान धनु और मीन राशि में प्रवेश करते है | ऐसा कहा जाता है की इस माह में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए नहीं तो व्यक्ति के जीवन में मृत्यु योग बन सकता है |

14 जनवरी ( मकर सक्रांति ) के दिन सूर्य भगवान मीन और धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते है | ज्योतिषशास्त्र के अनुसार एक वर्ष में सूर्य भगवान प्रत्येक राशि में प्रवेश करते है | लेकिन इस माह में नक्षत्रो के जो योग बनते है, उनमे बताये जा रहे कार्यो को किसी भी कीमत पर नहीं करना चाहिए |  



यदि आप कोई भी शुभ काम जैसे:- शादी, मुंडन, सगाई, ग्रहप्रवेश आदि जैसे कार्य करते है तो सावधान हो जाइये | क्योंकि यदि अपने ऐसा किया तो आपके नक्षत्र कमजोर हो जाएंगे | जिससे आपके जीवन मे मृत्यु योग बनने के हालात बन सकते है | इसलिए आवश्यक है की जीवन में कभी भी मलमास में शुभकार्य नहीं करने चाहिए |


इन दिनों आपको किसी गरीब व्यक्ति को दान देना शुभ माना जाता है | यदि आप वस्तु का दान, अनाज का दान, धन का दान करते है तो आपके ऊपर इस माह का कोई ही कुप्रभाव नहीं पड़ेगा | इसके अतिरिक्त यदि आप अपने घर में पूजा-पाठ करवाते है तो यह शुभ कार्य माना जाता है | यदि सीधे शब्दों में कहा जाये तो व्यक्ति को निरर्थक कार्य को त्यागकर भगवान की शरण में जाना चाहिए | इससे मनुष्य का कल्याण ही होता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर