Category Archives:  Spiritual

सिर्फ 5 मिनट में करे अपने घर से वास्तुदोष को समाप्त | जानिए उपाय...

Dec 25 2018

Posted By:  Sandeep

भारत अपनी सभ्यता और संस्कारो की कारण पुरे विश्व में प्रसिद्ध है | इसलिए कई बार सुनने को मिलता है की विदेशी लड़कियां भारतीय लड़के से शादी करना पसंद करती है | क्योंकि विदेशी लोगो को भारतियों की भगवान में आस्था उन्हें काफी भाती है | हिन्दुओ में सबसे सर्वश्रेष्ठ देवता गणेश जी को माना जाता है, इनकी पूजा करने से धन की वर्षा तो होती ही है | लेकिन इसके साथ ही सुख- शांति भी घर में बनी रहती है |   


हम यह जानते है की यदि किसी घर में गणेश जी की कृपा बन जाये तो जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रह जाती है | लेकिन आज हम आपको बताएँगे की भगवान गणेश की पूजा किस तरह करे, जिससे आपके घर में पैसो की बारिश होना शुरू हो जाये | इसके साथ ही यदि आपके घर में कोई वास्तु दोष है तो वह भी ख़त्म हो जायेगा |

हिन्दू धर्म में हर किसी व्यक्ति के घर में मुख्य दरवाजे पर गणेश जी की प्रतिमा अवश्य रहती है | यह प्रतिमा बुरी शक्तियों को घर में प्रवेश करने से रोकती है | इसलिए प्रतिदिन इस मूर्ति की पूजा अवश्य की जानी चाहिए | लेकिन भागदौड़ से भरी जिंदगी में हो सकता है की आपको इतना समय ना मिले की आप अपने घर में भी पूजा करे और मुख्य गणेश प्रतिमा की भी पूजा करे | इसलिए आपको चाहिए की कम से कम प्रतिदिन उस मूर्ति की सफाई अवश्य करे |



जिस घर में मूर्ति हो उस घर में कोई भी वास्तु दोष नहीं होना चाहिए | यदि फिर भी आपके घर के किसी कोने में वास्तु दोष है तो आपको उस स्थान पर स्वास्तिक का निशान बना देना है | इस वजह से आपके घर का वास्तु दोष समाप्त हो जाएगा | अपने घर में यदि आप पूर्ण तरह से वास्तुदोष समाप्त करना चाहते है तो इस बात का ध्यान रखे की घर के किसी भी कोने में कोई भी मकड़ी का जाल ना हो | 


यदि आपके घर में किसी ऐसे देवता की तस्वीर है, जिसमे वह क्रोध में हो तो उसे तुरंत अपनी जगह से हटा दीजिए | क्योंकि इससे देवो के क्रोध का असर आपके घर में होता है | इसलिए घर में वह तस्वीर होनी चाहिए, जिसमे देवता प्रसन्न हो | यदि आपके घर में गणेश जी की बैठे हुए कोई तस्वीर है तो खुश हो जाईये | क्योंकि यह तस्वीर घर में सुख-शांति का सूचक है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर