Category Archives:  Spiritual

किस तरह हुई थी कृष्ण और राधा की पहली मुलाकात | जानिए...

Dec 27 2018

Posted By:  Sandeep

भगवान श्री कृष्ण को दुष्टो का अंत और धर्म की स्थापना करने वाले देवता के रूप में जाने जाते है | उन्होंने अपनी चतुराई से कौरव सेना का विनाश किया था | उन्होंने चाहे जीवन में कितने ही छल क्यों ना किये हो | लेकिन उनका राधा के प्रति प्रेम सच्चा था | आज हम आपको बतायेगे की इस प्रेम की शुरुआत कहाँ से हुई थी और कृष्ण और राधा पहली बार कहाँ मिले थे |


महाभारत में यह बहुत ही कम लोग जानते है की अर्जुन पुत्र अभिमन्यु चक्रव्यूह में इसलिए फस गया था | क्योंकि जब अर्जुन सुभद्रा को चक्रव्यूह तोडना सीखा रहे थे | उस समय अभिमन्यु सुभद्रा के गर्भ में था | जब सुभद्रा को नींद आ गयी तो अभिमन्यु भी सो गया | इसलिए अभिमन्यु चक्रव्यूह आधा ही सीख सका | इस बात पर काफी लोग संदेह करते है | लेकिन इस बात को स्वयं महर्षि वेद व्यास ने महाभारत ( जय सहिंता ) में लिखा था |  

इसी प्रकार ऐसा कहा जाता है की राधा कृष्ण से 11 महीने बड़ी थी | जब कृष्ण का जन्म हुआ था | उस समय वह अपनी माता कीर्ति के साथ नंदगांव आई थी | इसके बाद जब राधा ने कृष्ण को पहली बार पालने में देखा था | उस समय उसे कृष्ण से प्रेम हो गया था | कुछ लोग कहते थे की यह दोनों एक दूसरे के लिए ही बने है |



जब समय बीतता गया गया तो दोनों में प्रेम और भी गहरा होता गया | राधा कृष्ण से इतना प्रेम करने लग गयी थी की गोपियों को उनके पास तक नहीं भटकने देती थी | एक बार राधा ने गोपियों की परीक्षा भी ली थी | उन्होंने एक अग्नि कुंड का निर्माण कर्तव्य था और कहा था की जो गोपी इसमें कूदेगी और जिन्दा बचेगी वही तुमसे सच्चा प्रेम करती है |

इतना कहते ही सारी गोपिया अग्नि में कूद गयी | लेकिन कोई भी नहीं जली थी | इस पर भगवान कृष्ण ने कहा था की इन गोपियों में तुम ही हो राधा | तुम इस धरती के कण-कण में हो | समस्त जीवो में तुम्हारा ही वास है | हम यह जानते है की राधा और कृष्ण एक दूसरे से प्रेम करते थे | लेकिन इस बात को शायद ही कोई व्यक्ति जनता है की राधा की भगवान कृष्ण के साथ शादी भी हो चुकी है | अधिकांशतः विद्वान इस बात का खंडन करते है |


कृष्ण और राधा के प्रेम की बाते करने में तो पूरी जिंदगी कम पड़ जाएगी | ऐसा कहा जाता है की जीवन के अंतिम क्षणों में राधा ने कृष्ण की बांसुरी सुनी थी | इसके बाद उन्होंने अपनी देह को छोड़ दिया | इस घटना के बाद भगवान कृष्ण ने अपनी बांसुरी तोड़ दी थी और कभी भी दूसरी बांसुरी नहीं बजाई |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर