Category Archives:  Spiritual

माँ काली का सबसे अनोखा मंदिर, हर अमावस्या को आती है डायन | जानिए...

Dec 28 2018

Posted By:  Sandeep

माता पार्वती भगवान शंकर की 2 पत्नी है | ऐसा कहा जाता है की भगवान शंकर की पहली पत्नी सति की मृत्यु के बाद पार्वती शिवजी को पाना चाहती थी | जिसके लिए उन्होंने हिमालय पर्वत पर बैठकर तपस्या की थी | जहाँ भगवान शिव ने उन्हे दर्शन दिए | ऐसा कहते है की जिस समय शम्बू ने माँ पार्वती को दर्शन दिये थे | उस समय एक विशेष नक्षत्र था, जिसमे शंकर के दर्शन मात्र से ही पार्वती महाशक्ति बन गयी | जब भी धरती पर कोई विपदा आती है | माता पार्वती महाशक्ति का विकराल रूप अर्थात काली माँ का रूप धारण करके दुश्मनो का अंत करती है | आज हम आपको काली माँ के उस मंदिर के बारे में बताने जा रहे है जिसमे हर अमावस्या को एक डायन आती है |  


यह मंदिर हिमाचल प्रदेश डलहौजी पर्यटन स्थल से मात्रा 12 किलोमीटर दूर वादियों में स्थित है | यहाँ काली माँ को पोहलानी माता के नाम से जाना जाता है | यहाँ भारत के हर कोने से लोग आते है | लेकिन कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं है, जो खाली हाथ लौटता हो | यहाँ आने वाले हर व्यत्कि की मुराद अवश्य पूरी होती है |

ऐसा कहा जाता है की इस स्थान पर राक्षसों ने आतंक फैलाया हुआ था | जिसे देखने के बाद माता अपने आप को रोक नहीं सकी | काली माँ यहाँ एक छोटी सी पहाड़ी काटकर कन्या के रूप में प्रकट हुई है | इस पर्वत के फटने की आवाज इतनी भयंकर थी की आसपास के जो लोग राक्षसों के नजदीक जाने से डरते थे | वे वहां चले गए | 



माता काली ने राक्षसों का विनाश करने के लिए एक पहलवान का रूप धारण किया | इसके पश्चात् वहां सारे राक्षसों का अंत किया | चूँकि माता ने पहलवान के रूप में राक्षसों का विनाश किया था | इसलिए इस माता का नाम पोहलानी माता पड़ गया | इसे पहलवानो की माता भी कहा जाता है |


खूबसूरत वादियों के बीच में स्थित काली माँ का यह मंदिर दूर से देखने में काफी मनभावक लगता है | ऐसा कहा जाता है की यहाँ डैणकुण्ड नामक स्थान है | जहां आज भी बहुत सारे कुंड बने हुए है | लोगो की मान्यता है कि यहाँ हर अमावस्या को एक डायन आती है | कुछ लोगो ने उसे देख भी लिया है | लेकिन उस डायन के डर से हर अमावस्या को कोई भी व्यक्ति उसके पास नहीं जाता है | यदि कोई व्यक्ति उसके पास चले जाये तो वह बहुत मुश्किल से वापस आ पाता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर