Category Archives:  SucessStory

छोटे से झोपड़े में रहने वाली सपना चौधरी कैसे बनी मशहूर डांसर | आज है करोडो की मालकिन...

Dec 30 2018

Posted By:  Sandeep

आज से लगभग 5 साल पहले सपना चौधरी का नाम शायद कोई जानता तक नहीं होगा | आज सपना चौधरी पूरी दुनिया में मशहूर हो गयी है | आज उनका नाम देश की सबसे अच्छी डांस कलाकारों में लिया जाता है | क्या आप जानते है की एक छोटे से झोपड़े में रहने वाली सपना चौधरी आज करोडो की मालकिन कैसे बन गयी | आज हम आपको यही बताने वाले है | 


सपना हरियाणा की रहने वाली एक छोटी सी डांसर हुआ करती थी | वह पहले हरियाणा में ही छोटे मोटे शो किया करती थी | उनका जन्म 1990 में एक छोटे से किसान परिवार में हुआ था | मात्र 11 साल की उम्र में ही सपना के पिता उसे छोड़कर चले गये | अपने छोटे भाई, बहन को संभालना उनकी जिंदगी का उद्देश्य बन गया | उन्होंने अपने गाँव में ही डांस सीखा | 18 साल की उम्र में आते-आते उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की | 

जब सपना को लोग जानने लगे तो उनके शो भी हिट होने लगे | कुछ ही दिनों बाद सपना ने अपना एल्बम रिलीज किया | इसके बाद सपना चौधरी पुरे भारत में शो करने लगी | अब सपना को कोई भी व्यक्ति अपनी शादी में बुला सकता है | सपना की फीस लगभग 10 लाख से 20 लाख रूपये तक हो सकती है |



हम आपको बता दें की सपना कोई ऐसी वैसी डांसर नहीं है | उन्होंने अपने करियर के दौरान जितने भी शो किये | वहां अपने गार्ड्स को अपने साथ रखा है | यदि किसी व्यक्ति को सपना को अपनी शादी में बुलाना होता है तो उससे पहले उसे उनकी माँ, गार्ड्स पर उनके ठहरने का इंतजाम करना पड़ता है |


आज सपना चौधरी देश की जानी-मानी हस्ती बन गयी है | यदि उनकी कुल संपत्ति की बात की जाये तो वह आज लगभग 30 करोड़ की मालकिन है | उनके पास गाडी, बंगला सबकुछ है | यह सारा पैसा सपना ने डांस के द्वारा ही कमाया है | यदि आपको सपना चौधरी की यह कहानी अच्छी लगी हो तो हमे कमेंट करके जरूर बताये | इसके साथ आर्टिकल को लाइक और शेयर करना ना भूले |  
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर