Category Archives:  Spiritual

इस मंदिर में जाना लोग मानते है अशुभ | देव लोक से जुड़ा है रहस्य...

Jan 01 2019

Posted By:  Sandeep

दुनिया में यह कहा जाता है कि भारत में जितने अस्पताल नहीं है, उससे कई अधिक यहाँ मंदिर है | भारत में ईश्वर पर लोगो की अटूट श्रद्धा है | यही कारण है की भारत पर इतने आक्रमण होने के बावजूद भी विदेशी इस पवित्र धरती पर अपने कदम नहीं जमा सके | लेकिन क्या आप जानते है की इस मंदिरो के देश में एक मंदिर ऐसा भी है, जहां लोग जाना पसंद नहीं करते है |  


यह मंदिर स्थित है देवभूमि हिमाचल प्रदेश की चम्बा घाटी में | यह मंदिर मृत्यु के देवता यमराज को समर्पित है | इस मंदिर में कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं करता है | इस मंदिर के लिए कहा जाता है की यह मृत्यु के देवता यमराज का घर है | दोस्तों हम आपको बता दें की यह पूरे भारत का एकलौता ऐसा मंदिर है, जहाँ यमराज जी विराजमान है |

इस मंदिर में कोई भी जीव प्रवेश नहीं करता है | लोगो की मान्यता है कि यमराज जी का कार्य जीव से उसकी आत्मा अलग करके देवलोक ले जाना है | इसके बाद चित्रगुप्त जी के द्वारा उसके कर्मो का लेखा जोखा किया जाता है | इस मंदिर में जाना साक्षात् स्वयं की इच्छा से मौत को गले लगाना है |



हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है की जब यमराज जी लोगो को चित्रगुप्त के पास लेकर जाते है तो उनका एक विशेष कक्ष होता है | जहां पर उनके कर्मो का निर्धारण होता है | इसके बाद मरे हुए व्यक्ति को चार दरवाजो के द्वारा ले जाकर दंड दिया जाता है | पहला दरवाजा लोहे का होता है | इस दरवाजे से उन लोगो को ले जाया जाता है, जो घोर पापी होते है और उन्हें क्षमा नहीं किया जा सकता है | 

इसके अतिरिक्त जो व्यक्ति कम पापी होते है, उन्हें तांबे के दरवाजे से दण्डित करने के लिए ले जाया जाता है | जिस व्यक्ति ने थोड़े धर्म-कर्म किये हो, उसे चाँदी के दरवाजे से ले जाया जाता है | जो व्यक्ति सीधा हो और पाप से उसका दूर-दूर तक कोई भी वास्ता ना हो, उसे सोने के दरवाजे से ले जाया जाता है | इस दरवाजे को स्वर्ग का दरवाजा भी कहते है |


ऐसा कहा जाता है की यहाँ पर वह चार दरवाजे स्थित है | इनमे जाना अपने दंड का पहले ही निर्धारण कर देना है | इसलिए लोग इसमें जाने से काफी डरते है | यह कहना भी गलत नहीं होगा की लोगो को यह भय है की यह मंदिर मृत्यु लोक कर प्रवेश द्वार है | इसलिए भी लोग इसमें जाने से कतराते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर