Category Archives:  Entertainment

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने बचपन में हुई दरींदगी का किया खुलासा, कहा:- वो मेरी स्कर्ट खींचकर मेरे साथ..!

Jan 08 2019

Posted By:  Sandeep

हमारा भारत देश दुनिया के उन देशो की गिनती में आने लग गया है जहां सबसे ज्यादा क्राइम होते है | हमारे देश में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के मामले दिन-प्रतिदिन काफी बढ़ गए है | कहने को तो हमारे देश में महिलाओ व लडकीयो की सुरक्षा के लिये ढेरो कानून बने हुए है लेकिन ये कानून सिर्फ कागजो में ही दिखते है इनका वास्तविक इस्तेमाल बहुत कम देखने को मिलता है | जब भारत सरकार महिलाओ के लिए 1 कानून पास करती है तो अपराधी बचने के उससे 10 रास्ते निकाल लेते है | हमारे देश के कुछ लोग अपने पेसो के दम पर कानून और सत्ता को अपने हाथो की कठपुतलियां समझते है |


आज महिलाओ को असामाजिक तत्वों से अपनी सुरक्षा खुद करनी पड़ रही है उन्हें पुलिस से मदद की आस बेमानी सी लगने लगी है | इस बात को ध्यान में रखते हुए कुछ संघठनो ने महिलाओ की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाये है | उन्हें सेल्फ डिफेंस की ट्रैनिंग देना शुरू किया है | इसके कुछ सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिले है | 

आज भारत में महिलाओ के साथ बदसलूकी करना आम बात हो गयी है | आज हर कोई लड़का राह चलती लड़की को छेड़ देता है | उन्हें ना ही तो पुलिस का भय लगता है और ना ही संविधान के कड़े कानूनों का | इन अपराधियों को विश्वास होता है की यदि किसी कारणवश उन्हें पकड़ भी लिया गया तो उन्हें कुछ नहीं होगा | उनके माता-पिता उन्हें इस परेशानी से छुड़ा लेंगे | यह हरकते आम लड़कियों के साथ ही नहीं होती है | बल्कि देश की जानी-मानी अभिनेत्रियों के साथ भी ऐसा हो चूका है | ऐसी ही एक दुर्घटना का खुलासा कर चुकी है बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा | 



यह कहानी उस समय की जब परिणीती स्कूल जाया करती थी | उस समय की घटना को परिणीति चोपड़ा ने खुलकर मीडिया को बताया | परिणीति का कहना था की आज भारत की लड़कियों की हालत काफी बुरी है | लड़कियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ का शिकार मैं भी हो चुकी हूँ | यह कहानी उस समय की है जब मैं अपनी साइकिल से स्कूल जाया करती थी | मेरी स्कूल कुछ दूर थी | इसलिए बीच रास्ते में कुछ लड़के मुझे मिल जाते थे | 


जब मैं वहां से गुजरती तो मुझे रोककर मेरी स्कूल की स्कर्ट को ऊपर करके खीचते थे | इन सब से मै बहुत परेशान हो चुकी थी |  लेकिन जब मैं पापा से बोलती थी कि मुझे साइकिल से मत भेजा करो। तब मेरे पापा कहते थे की तुम मेरी बहादुर बेटी हो और तुम्हे मजबूत बनाना है | तुम्हे इन छोटे-मोटे लड़को से डरने की जरुरत नहीं है | परिणीती ने इस बारे में आगे कहा की मुझे याद है की जब में स्कूल जाती थी तब पापा मेरे पीछे-पीछे आते थे, उन्हें मेरी सुरक्षा की हमेशा चिन्ता लगी रहती थी | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर