Category Archives:  Spiritual

राशिफल 10 जनवरी 2019, किन राशियों पर रहेगा भगवान विष्णु का प्रभाव | जाने...

Jan 09 2019

Posted By:  Sandeep

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 10 जनवरी 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
जीवन में उतार-चढ़ाव तो आते रहते है | लेकिन इस तरह से हताश होकर बैठ जाना आपको शोभा नहीं देता है | आपको अपने कर्मचारी से सहयोग प्राप्त होगा | कार्य में उन्नति होगी |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है | अपने पुरे मन से काम में लग जाये | यदि घर में ऐसी कोई मशीनरी है जो काफी समय ख़राब पड़ी हुई है तो उसे तुरंत बदल देवे | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
वैवाहिक रिश्ते बनेंगे | झूठ बोलकर खुद को मुसीबत में डाल सकते है | आकस्मिक धन लाभ होगा | अपनी खानपान की आदतों को सुधारने की आवश्यकता है नहीं तो दुविधा में पड़ सकते है | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
संतो और गुरुओ का मार्गदर्शन प्राप्त होगा | अपने काम को समय पर पूरा करना सिख लेवे | व्यापार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है | इसलिए अपना धैर्य बनाये रखे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आपका दिन आज उतार चढ़ाव का हो सकता है | इसलिए अपने आप को नियंत्रित रखे | कपास और तेल जैसी चीजों से दूर रहे | ऐसे व्यापार में आज नुकसान होने की सम्भावना है | किसी समारोह के लिए चिंतित रहेंगे |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष:-
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | नौकरी में तबादले के आसार लग रहे है | अपने काम को समय पर पूरा करना सिख लेवे | आज का काम आज ही करे, कल पर ना छोड़े |


तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो:-
समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी | अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है | कार्य क्षेत्र में बदलाव हो सकता है | इसके साथ ही घर में और कार्यालय में विवाद हो सकता है | कुछ समय मौन रहे | 

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
नई तकनीकों का आपके जीवन में प्रयोग होगा | किसी भी कार्य को करने से पहले 2 बार विचार अवश्य कर लेवे | धर्म-कर्म में जल्दबाजी ना मचाये | पारिवारिक यात्रा होने के योग है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आत्मविश्वास से मजबूती मिलेगी | किसी भी शख्स को अपनी गुप्त बातो के बारे ना बताये | परिवार में बड़े बुजर्गो की चिंता रहेगी | अपने सपनो को साकार करने का वक्त आ गया है | पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने कार्य में जुट जाये |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आपके शत्रु इस समय सक्रीय है | इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेवे | किसी चिंता से आप बहुत ही परेशान है | जीवन में ऐसी परिशानियाँ अनेको बार आती है | इसलिए घबराने की कोई भी जरुरत नहीं है |  

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
क्रोध करने से कुछ भी हासिल नहीं होगा | बड़ो के अनुभव से जीवन में आगे बढ़े | अपने मन की बात किसी को भी नहीं बताये | यदि आपने ऐसा किया तो बहुत नुकसान झेलना पड़ सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
जोखिम भरे कार्यो से दूर रहे | स्वयं के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति पर विश्वास ना करे | आपके विरोधी आपको उलझाने का प्रयास करेंगे | इसलिए सावधान हो जाये | संतान सुख प्राप्ति के योग है |


दोस्तों, यह था 10 जनवरी 2019 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी | प्रातः काल सृष्टि के पालनकर्ता भगवान श्री हरि विष्णु को नमन करते हुए आगे बढे | सभी शत्रुओ का विनाश हो जायेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर