Category Archives:  Spiritual

क्यों भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र को ही चुना महाभारत के युद्ध के लिए ? जानिए रहस्य...

Jan 14 2019

Posted By:  Sandeep

भारत में भगवान श्री कृष्ण को धर्म की स्थापना करने वाला बताया गया है | उन्होंने अपनी चतुराई से पांडवो को महाभारत के युद्ध में जिताया था | महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में हुआ था | आज इसी कुरुक्षेत्र को हरियाणा के नाम से जाना जाता है | लेकिन क्या आप जानते है की भगवान श्री कृष्ण ने इस भयानक युद्ध के लिए कुरुक्षेत्र को ही क्यों चुना था ? आज हम आपको यही बताने जा रहे है |  


महाभारत के युद्ध में यदि पांडवो की ओर कृष्ण ना होते तो यह धर्म युद्ध पांडव जीत नहीं सकते थे | क्योंकि कौरव सेना में पितामह भीष्म, आचार्य द्रोण, कुलगुरु कृपाचार्य, अंगराज कर्ण, अश्वत्थामा, जयद्रत और स्वयं दुर्योधन जैसे योद्धा थे | जबकि पांडव सेना में पांच पांडवो के अतिरिक्त सिर्फ अभिमन्यु सहित छोटे-मोटे योद्धा थे | महर्षि वेदव्यास के द्वारा रचित महाभारत ( जय सहिंता ) के अनुसार कौरव और पांडव सेना का 11 और 7 का अनुपात बताया जाता है | 

इस युद्ध में लाखो सैनिक मारे गए थे | जब पांडवो और कोरवो के बीच युद्ध तय हुआ तो कृष्ण को यह भय सताने लगा की कहीं एक ही परिवार के सदस्य होने की वजह से कौरव और पांडव एक-दूसरे से संधि ना कर लेवे | भगवान कृष्ण इस युद्ध के द्वारा धरती से पाप को मिटाना चाहते थे | इसलिए उन्हें के ऐसे स्थान की आवश्यकता थी जहाँ पाप भरपूर मात्रा में हो | इस तरह की जमीन को देखने के लिए भगवान कृष्ण ने अपने दूतो को दशो-दिशाओ में भेज दिया |



एक दूत ने कृष्ण को बताया की:- भारतवर्ष में कुरुक्षेत्र नामक स्थान है जहाँ काफी पाप है | क्योंकि ऐसा कहा जाता है की यहाँ बड़े भाई ने अवज्ञा करने के अपराध में छोटे भाई को मार दिया था | जिस इसलिए यदि कोई कुरुक्षेत्र में जाता है तो लोगो का क्रोध स्वतः ही उत्पन्न हो जाता है | यदि कुरुक्षेत्र में युद्ध हो तो पांडव और कौरव सेना के बीच कभी भी संधि नहीं होगी |


दूत की यह बात सुनकर भगवान कृष्णा बहुत ही प्रसन्न हुए | उन्होंने पितामह भीष्म को यह युद्ध कुरुक्षेत्र में करवाने को कहा | पितामह ने यह युद्ध कुरुक्षेत्र में करवाने की घोषणा करवा दी | दोस्तों, हम आपको बता दें की कुरुक्षेत्र ही वह स्थान है जहाँ भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का सन्देश दिया था | इस स्थान पर भारत के सबसे प्रसिद्ध युद्ध हुए है जैसे तराईन का प्रथम और द्वितीय युद्ध | इसके अतिरिक्त पानीपत के तीन युद्ध, इसी प्रकार भारत के अनेक युद्ध हरियाणा में ही हुए है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर