Category Archives:  Spiritual

यदि आपको मिल रहे है यह 7 संकेत तो समझे माता लक्ष्मी है मेहरबान, होने वाली है धनवर्षा | जाने..

Jan 16 2019

Posted By:  Sandeep

आज के समय में हर कोई व्यक्ति अमीर बनने के सपने देखता है | व्यक्ति सोचता है की इस ज़माने उसके पास एक गाड़ी, बंगला और बैंक बैलेंस तो होना ही चाहिए | इसके लिए वह कुछ भी करने के लिए तैयार है | लेकिन यदि माँ लक्ष्मी को प्रसन्न कर लिया जाए तो धन की वर्षा स्वतः ही होने लगती है | कभी-कभी माँ लक्ष्मी मनुष्य के कर्मो से प्रसन्न हो जाती है और उसे कुछ ऐसे संकेत देती है जिससे वह मालामाल हो जाए | लेकिन आमतौर पर व्यक्ति इन लक्षणों को नहीं पहचान पाता है और अपने घर में आ रही लक्ष्मी को ठुकरा देता है | आज हम आपको ऐसे संकेत बताएँगे, जो यदि आपको कुछ समय से दिखाई दे रहे है तो आप समझ जाइये की माता लक्ष्मी आपसे प्रसन्न है |


1. उल्लू 
हम सभी लोग जानते है की उल्लू माता लक्ष्मी का वाहन है | आमतौर पर उल्लू जंगलो में रहता है यदि वह कुछ समय से आपको नजर आ रहा है तो समझ जाईये की माता लक्ष्मी आप पर मेहरबान है | इसके अतिरिक्त उल्लू का सपनो में आना भी अत्यंत शुभ संकेत है | इससे आपके घर में धन के आगमन के संकेत मिलते है |  

2. झाड़ू 
झाड़ू माँ लक्ष्मी की ओर सीधे संकेत करती है | यदि आप कुछ समय से झाड़ू को सपने में देख रहे है या आप ऐसे व्यक्ति से मिलते है जो प्रातःकाल झाड़ू लगा रहा हो तो यह आपके लिए शुभ संकेत है |

3. मुकुट 
जिस प्रकार चक्र भगवान कृष्ण का और डमरू भगवान शिव का प्रतिक है | उसी प्रकार मुकुट माता लक्ष्मी का प्रतिक है | यदि आप कुछ दिनों से ऐसा सपना देख रहे हो, जिसमे आपको सिर्फ मुकुट दिखाई दे रहा हो और उसे धारण करने वाले शख्स का चेहरा ना दिखाई दे रहा हो तो समझ जाईये की माता लक्ष्मी आपके घर के द्वार पर खड़ी हुई है | 



4. कुत्ता 
यदि आप अपने घर पर हो और आपको ऐसा कुत्ता दिखाई दे रहा हो, जो अपने मुँह में रोटी दबाये आ रहा है | यह लक्षण आपके लिए शुभ है | क्योंकि ऐसा माना जाता है की जिस प्रकार कुत्ता रोटी दबाये आपके घर के आसपास से गुजरता है | उसी प्रकार धन भी आपके घर में आने को तैयार है | कभी-कभी कुत्ते को कालभैरव का अवतार भी माना जाता है |

5. शंख 
यदि आप सुबह होने से कुछ ही समय पहले ऐसा सपना देख रहे है | जिसमे कोई शख्स शंखनाद करता हुआ दिखाई दे रहा है तो यह माता लक्ष्मी के आपके घर में आने का शुभ संकेत है | यह आवश्यक नहीं है की शंख सदैव किसी व्यक्ति विशेष के द्वारा ही फूंका जाये | शंख किसी घर की दीवार पर भी गुदा हुआ दिखाई दे सकता है | 

6. गन्ना
पौराणिक कथाओ के अनुसार गन्ना माता लक्ष्मी का प्रतिक है | क्योंकि उल्लू के समान हाथी भी माँ लक्ष्मी की सवारी है और हाथियों को गन्ना बहुत पसंद होता है | इसलिए जहाँ गन्ना दिखाई दे समझ जाये की माता लक्ष्मी आप पर मेहरबान है |


7. बिल्ली या छिपकली 
ऐसा कहा जाता है की यदि बिल्ली रास्ता काट जाये तो व्यक्ति का अमंगल हो जाता है | लेकिन यह भी सत्य है यदि बिल्ली और छिपकली आपको सपने में दिखाई देती है तो माता लक्ष्मी का आपके घर में आगमन होने वाला है | इसलिए हिन्दू धर्म में बिल्ली और छिपकली को मारना घोर पाप समझा जाता है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर