Category Archives:  Spiritual

राशिफल 22 जनवरी 2019, इन 4 राशियों पर होगी हनुमान जी की कृपा | जाने...

Jan 21 2019

Posted By:  Sandeep

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 22 जनवरी 2019 का राशिफल क्या कहता है ?


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आप अपने कार्यो को टालने का प्रयास ना करे | प्रतिष्ठित व्यक्तियों से लाभ मिलेगा | स्वभाव में चिड़चिड़ापन अच्छा नहीं है | आपकी समाज में कीर्ति बढ़ेगी | 

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी | खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी आ सकती है | व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा | धर्म में रूचि बढ़ेगी | मांगलिक कार्य होंगे | हनुमान जी की कृपा रहेगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
अपना आत्मविश्वास बनाये रखे | जीवन में थोड़ा समय अपनों के लिए भी निकाले | वे ही आपके अच्छे-बुरे के समय में साथ देने वाले व्यक्ति है | कारोबार में भागदौड़ करनी पड़ सकती है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
कई दिनों से आप जो करना चाह रहे थे | वे कार्य अवश्य पूरे होंगे | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा | आपका प्रभाव इतना है की शत्रु स्वतः ही समाप्त हो जाएंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
व्यक्तिगत कार्यो में उन्नति की सम्भावना है | आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी | समाज में आपकी प्रशंसा बढ़ेगी | अपने जीवनसाथी के प्रति अपने मन में द्वेष ना रखे | किसी चीज को पाने की प्रबल इच्छा रहेगी |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष:-
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है | नए कार्यो में सफलता मिलने के योग है | यदि राजकाज के कार्यो को पूर्ण करना चाहते है तो यह सही समय है | हनुमान जी की कृपा रहेगी |



तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो:-
आप जरूरतमंद व्यक्ति पर उपकार करेंगे | व्यवसाय में कार्य का विस्तार होगा | आपके जो धन रुका हुआ था वह मिलने के योग है | आपके पेट में विकार हो सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
अपने अधिकार का प्रयोग कर किसी कार्य को पूरा करने में मदद मिलगी | यदि बुध्दिमानी से समस्या का समाधान करते है तो आपके लिए अच्छा होगा | व्यापार लाभप्रद है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
कम समय में कार्य को पूरा करेंगे | अपने महत्त्व को भूले नहीं, आपसे समाज को आशा है | परिवार की उलझन ख़त्म होगी | समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी | हनुमान जी की कृपा रहेगी |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
व्यवसाय में किये गए कार्यो के सुखद परिणाम मिलेंगे | वाहन सुख प्राप्त होने के योग है | योजनाओ में लाभ मिलेगा | भगवान हनुमान के लाल रंग का चोला अर्पित करे | सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज का दिन आपके लिए अच्छा है | आपके कार्यक्षेत्र की क्षमता में बढ़ोतरी होगी | रोजगार में तरक्की के योग है | यदि आप दूसरे के भरोसे बैठे रहे तो काम अधूरे रह जायेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
बहुत सोच समझकर वाद-विवाद करे | आपकी बातो से बड़े नाराज हो जाएंगे | यदि आप सतर्क रहते है तो काम आपकी योजनाओ के अनुसार ही होंगे | सामाजिक कार्यो में सम्मान प्राप्त होगा |


दोस्तों, यह था 22 जनवरी 2019 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी | हनुमान जी को कलयुग का देवता कहते है | जब इन्हे कोई सच्चे मन से याद करता है तो उसकी मदद के लिए अवश्य आते है | यदि आज के दिन हनुमान मंदिर जाकर सम्पूर्ण सुंदरकांड का पाठ किया जाए तो आपके लिए लाभदायक है | इससे आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी और साथ ही आपके सभी शत्रुओ का अंत भी होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर