Category Archives:  Spiritual

नियमित ईश्वर की पूजा करने के बावजूद भी दरिद्रता नहीं छोड़ रही आपका पीछा | करे ये जरुरी काम..

Jan 24 2019

Posted By:  Sandeep

सभी धर्मो में अपने ईश्वर की पूजा करना काफी अहम बताया गया है | उसी प्रकार प्रतिदिन अपनी प्राथमिक क्रियाओ से निवृत होकर ईश्वर की पूजा करने से दिन की शुरुआत अच्छी होती है | इसके अतिरिक्त जीवन में सफलताएं भी मिलती है |  लेकिन अक्सर देखा जाता है की दिन-रात ईश्वर की पूजा में बैठे रहने के बावजूद भी घर से परेशानियां और दरिद्रता दूर नहीं होती है | आज हम आपको ऐसे उपाय बताने जा रहे है जिन्हे यदि आप नियमित रूप से करते है ईश्वर आप पर अवश्य कृपा करेंगे


फूल माला अर्पित करे 
अक्सर देखा जाता है की पूजा करते समय लोग मूर्ति को माला अवश्य अर्पित करते है | लेकिन यदि मूर्ति का आकर थोड़ा कम हो तो लोग फूलो से ईश्वर की प्रतिमा का मुँह ढक देते है | जिस कारण भक्त को ईश्वर की पूजा का फल नहीं मिल पाता है | इसलिए पूजा करते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखे |

शौचालय अलग हो 
कुछ लोग अपना घर बनवाते समय जिस स्थान पर घर में मंदिर होता है उसी के पास में शौचालय भी बनवा लेते है और मंदिर व शौचालय की दिवार एक ही रखते है | ऐसा करने से घर में अपवित्रता आती है | जिससे ईश्वर का क्रोध भी लोगो को सहना करना पड़ता है |



मंदिर की सही दिशा  
अक्सर लोग अपने घर में मंदिर बनवाते समय किसी भी दिशा में बनवा लेते है | जबकि मंदिर की सही दिशा उत्तर या पूर्व होती है |इसलिए कभी भी घर बनवाते समय मंदिर घर की दक्षिण या पूर्व दिशा में नहीं होना चाहिए | इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए | अन्यथा घर में पूजा करने का उल्टा प्रभाव पड़ सकता है |

मंदिर में किचन की स्थापना 
कई बार ऐसा देखा गया है की स्थान की कमी होने की वजह से किचन में ही मंदिर की स्थापना कर दी जाती है | हम आपको बता दें की ऐसा करना घोर पाप होता है | विद्वान् भी इस बात का प्रबल समर्थन करते है की मंदिर में कभी भी किचन नहीं होना चाहिए | 


यदि आप इन बातो को जल्द ही अपने जीवन में उतारते है तो आपको इसका फल अवश्य मिलेगा | आपके घर में ख़ुशी का आगमन होगा और ईश्वर की कृपा बनी रहेगी | यदि आपको आर्टिकल अच्छा लगा तो तो हमे कमेंट करके जरूर बताये | इसके अतिरिक्त लाइक करना और शेयर करना ना भूले |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर