Category Archives:  SucessStory

इस महिला डॉक्टर ने किया ऐसा कारनामा, PM मोदी भी हुए प्रभावित | जानिए...

Jan 27 2019

Posted By:  Sandeep

आज हमने भले ही काफी तरक्की कर ली हो, लेकिन आज भी हम लड़कियों को वह सम्मान नहीं दिला सके है जितनी की वे योग्य है | आज लड़कियां लड़को से कंधे से कन्धा मिलकर चल रही है | लेकिन जब लड़की का जन्म होता है उस समय गर्भ में ही लड़कि की हत्या कर दी जाती है | इसके बाद जब लड़की बड़ी होती है तो उसकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाये जाते है | इसके बाद विवाह में दहेज़ के समय भी लड़कियों को बोझ समझा जाता है | लेकिन आज हम आपको एक ऐसी डॉक्टर महिला से रूबरू करवाने जा रह है जो देश के लोगो के लिए एक मिसाल है |  


इस महिला डॉक्टर का नाम है डॉ शिप्रा धर | इनके एक नर्सिंग होम है | जब भी इनके नर्सिंग होम में किसी लड़की का जन्म होता है यह उस लड़की की डिलेवरी की कोई भी फीस नहीं लती है | इसके अलावा जब इनके अस्पताल में लड़की का जन्म होता है तो ये ख़ुशी से मिठाईयां बाँटती है | इतना ही नहीं जब तक गर्भवती बेड पर होती है उसका भी ये चार्ज नहीं लेती है | 

शिप्रा धर समाज की नकारात्मक सोच बदलना चाहती है | इनका मानना है की समाज में लड़कियों को अपनाया जाना चाहिए | डॉक्टर शिप्रा कहती है की उनके सामने ऐसे बहुत से केस आते है जिसमे लड़कियों के पैदा होने पर ख़ुशी की जगह मातम मनाया जाता है | जब भी लड़कियां पैदा होती है तो लोग अक्सर अपना सर पकड़कर बैठ जाते है | मुझे लगता है की लोगो के दिलो से ये नकारात्मक भावना दूर हो जानी चाहिए |



दोस्तों हम आपको बता दें की अभी तक शिप्रा कुल 100 बेटियों का जन्म करवा चुकी है | जिनकी उन्होंने कोई भी फीस नहीं ली है | जब भारत के प्रधानमंत्री वाराणसी पहुंचे तो डॉ शिप्रा से भी मिले थे | उस समय उन्होंने देश के सभी डॉक्टर्स का आवाहन किया था की हर महीने की 9 तारीख को जन्म लेने वाली लकड़ियों की फीस ना ली जाये |  यदि ऐसा होता है तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहीम पर बल मिलेगा |


जब भी हम अखबारों में कोई लड़कियों के प्रति दिल दहला देने वाली घटना पढ़ते है तो मन काफी उदास हो जाता है | इसलिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण में भी बल दिया जाना चाहिए | इसके लिए देश के युवाओ को आगे आकर देश की बागडोर अपने हाथो में लेनी होगी | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर