Category Archives:  Spiritual

राशिफल 28 जनवरी 2019, महादेव की कृपा से इन 5 राशियों का भाग्य होगा उदय | जाने...

Jan 27 2019

Posted By:  Sandeep

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 28 जनवरी 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
अचानक पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी | शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में भी वृद्धि होगी | आकस्मिक धन लाभ होगा | सरकार का सहयोग मिलेगा | एकाग्रचित रहे |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा | इसलिए भगवान शिव को प्रातःकाल जल अर्पित करे | परिवार का सहयोग मिलेगा | आय में व्‍यवधान आएंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
समय आपकी परीक्षा ले रहा है | इसलिए आत्‍मविश्वास में कमी आएगी | मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं | संचित धन की हानि हो सकती है | स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं | संतान सुख में वृद्धि होगी | धैर्य बनाये रखे | यात्रा पर जाना हो सकता है। 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे | भवन सुख में वृद्धि होगी | अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं | मित्रों का सहयोग मिलेगा | आज के दिन संभलकर रहे | शत्रु सक्रीय है |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष:-
कुटुम्‍ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे | इसलिए कार्यो में व्यस्त रहेंगे | माता से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं | नौकरी एवं कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है |



तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो:-
वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा | आज के दिन धैर्य बनाये रखे | इसके अतिरिक्त बातचीत में संतुलन बनाए रखें | नौकरी के क्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें | भवन सुख में वृद्धि होगी | माता से धन प्राप्‍ति हो सकती है | आज का दिन आपके लिए विशेष है | शिवजी को प्रसन्न करे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आलस्‍य की अधिकता रहेगी | व्‍यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचने का प्रयास करें | कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी | प्रातःकाल भगवान शिव को दूध अर्पित करे |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
अपनी भावनाओं को वश में रखें | जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है | संभलकर रहने का समय है | किसी सम्‍पत्‍ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं | 

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा | संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं | खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे | मित्रों का सहयोग मिलेगा | घबराने की आवश्यकता नहीं है | भगवान शिव की कृपा से सभी मनोरथ सिद्ध होंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
मन अशांत रहेगा | शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं | खर्चों की अधिकता रहेगी | यात्रा पर जाना हो सकता है | यदि भगवान शिव और माता पार्वती की स्तुति की जाए तो सब मंगल होगा |


दोस्तों, यह था 28 जनवरी 2019 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी | भगवान शिव अत्यंत दयालु है | वे अपने भक्तो को कभी निराश नहीं करते है | यदि प्रतिदिन उन्हें स्वच्छ जल का अर्पण करते है तो सब अच्छा होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर