Category Archives:  Spiritual

दिल्ली की ये 5 जगह है सबसे खौफनाक, भूलकर भी जाए यहाँ | जानिए...

Jan 28 2019

Posted By:  Sandeep

ऐसा कहा जाता है की दुनिया में हर चीज के दो पहलु होते है | यदि दुनिया में सच है तो झूठ भी है, आकाश है पाताल भी है, पाप है तो धर्म भी है | इसी प्रकार यदि भगवान है तो भूत भी है | भारत की राजधानी नई दिल्ली है | यहाँ ऐसी बहुत सारी जगह है जिसे सरकार ने भूतिया घोषित किया हुआ है | जहाँ जाना साक्षात् मृत्यु को दावत देने के समान है | इसलिए हम आपको आज दिल्ली की सबसे खतरनाक जगहों से रूबरू करवाने जा रहे है |  


सलीमगढ़ का किला 
ये दिल्ली के सबसे प्रमुख भूतिया स्थानों में सबसे टॉप पर है | इस किले का निर्माण काफी समय पहले हुआ था | ये आज जर्जर अवस्था में है | यहाँ एक दंतकथा प्रचलन में है | ऐसा कहा जाता है की एक राजा और एक साधारण लड़की के बीच प्यार हो गया था | जब तक प्यार को उसकी मंजिल मिलती अर्थात दोनों की शादी होती, इससे पहले ही लड़की का किसी ने क़त्ल कर दिया | आज भी उस लड़की की आत्मा इस किले में घूम रही है | जब भी कोई व्यक्ति इस किले के नजदीक जाता है तो एक लड़की की आवाजे सुनाई देती है | इसके अतिरिक्त वह लड़की किसी व्यक्ति को दुर्ग में प्रवेश ना करने की चेतावनी भी देती है |

फिल्मिस्तान या कब्रिस्तान 
जब भी लोगो के दिमाग में कब्रिस्तान का नाम आता है तो रोंगटे खड़े हो जाते है | कब्रिस्तान वह जगह होती है जहाँ शरीर और आत्मा का पूर्ण रूप से विच्छोह होता है | ऐसा ही एक कब्रिस्तान है दिल्ली के झंडेवालान के निकट | यहाँ लोगो का मानना है की जो भी व्यक्ति यहाँ से देर रात गुजरता है तो कई बुरी शक्तियों का उसे आभास होता है | कब्रिस्तान के आसपास के लोगो का कहना है की यहाँ कुछ लोगो की आवाज भी आती है | यहाँ रात्रि में जाना खतरे से खाली नहीं है | भारत सरकार ने इसे भूतिया स्थान घोषित किया हुआ है |



दिल्ली केंट 
दिल्ली का यह क्षेत्र काफी महंगा है | क्योंकि ये काफी हरा-भरा क्षेत्र है | लेकिन रात्रि में यहाँ किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जाता है | लोगो का कहना है की एक सड़क दुर्घटना में यहाँ एक लड़की ने दम तोड़ दिया था | उसकी आत्मा आज भी यहाँ भटक रही है | जो भी कोई व्यक्ति रात्रि में यहाँ से गुजरता है तो वह लड़की उससे लिफ्ट मांगती है | यदि वह व्यक्ति उसे लिफ्ट ना दे तो वह उससे रेस लगाती है | ऐसा कहा जाता है की चाहे आपकी गाडी की रफ़्तार कितनी ही तेज क्यों ना हो, वह आपके बराबर दौड़ती है | यहाँ जाना साक्षात् मृत्यु के देवता के दर्शन करने जैसा है |

बारहखम्बा रोड की ईमारत 
दिल्ली का बारहखम्बा इलाका काफी हाई प्रोफाइल एरिया माना जाता है | यहाँ एक ईमारत है जिस पर मालिकों के कोर्ट में कई केस चल रहे है | यह ईमारत काफी समय से पूरी नहीं हुई है | जो भी मजदूर इस ईमारत में काम करने के लिए जाता है वह इसमें अगले दिन दुबारा नहीं आता है | यहाँ लोगो को किसी बुरी शक्ति का अहसास होता है | सरकार ने इस ईमारत पर लोगो के जाने पर रोक लगा रखी है |


अग्रसेन की बावली 
दिल्ली के जंतर मंतर के पास ही अग्रेसन की बावली स्थित है | इसका निर्माण ब्रिटिश हुकूमत के उपरांत सूर्यवंशी राजाओ के द्वारा निर्मित की गयी थी | हालाँकि इस बावली को सरकार ने भूतिया जगह घोषित नहीं किया है | लेकिन लोगो का कहना है की इसके अंदर किसी बुरी शक्ति का अहसास अवश्य होता है | वैज्ञानिको की अनुसार इस बावली का निर्माण काफी विचित्र ढंग से किया गया है इसलिए ये जगह भूतियाँ लगती है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर