Category Archives:  Entertainment

जब सबके सामने अनिल कपूर ने गुलशन ग्रोवर को जड़ दिया था थप्पड़ | जानिए...

Jan 28 2019

Posted By:  Sandeep

अनिल कपूर को बॉलीवुड में एक अच्छे अभिनेता के रूप में जाना जाता है उन्होंने बॉलीवुड को तेजाब, इंतकाम, मेरी जंग, बेटा, लाडला, राम लखन, जोशीले जैसी सुपरहिट फिल्मे दी है | अनिल कपूर की फिल्म राम लखन उनके जीवन की सबसे बेहतरनी फिल्म कही जाती है | इस फिल्म में गुलशन ग्रोवर एक नेगेटिव रोल में नजर आ रहे थे | उसी दौरान किसी बात पर अनिल कपूर ने गुलशन को मारा था | आईये इसे विस्तार से जानते है...


दोस्तों, आपने ऐ जी..ओ जी..लो जी सुनो जी...माय नेम इज लखन... ये गाना तो सुना ही होगा | ये गाना फिल्माया गया था बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर पर | इस फिल्म में अनिल कपूर के अतिरिक्त राखी, जैकी श्रॉफ, डिंपल कबाड़िया और माधुरी दीक्षित जैसे मशहूर कलाकार मौजूद थे | वही दूसरी ओर इस फिल्म में गुलशन ग्रोवर और अमरीश पूरी जैसे दिग्गज सुपरस्टार नेगेटिव किरदार में थे | यह फिल्म जब बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी जो इसने दर्शको का काफी एंटरटेन किया था | लेकिन इस फिल्म के सेट पर एक बार अनिल कपूर और गुलशन ग्रोवर के बीच लड़ाई हो गयी थी |

दरअसल, इस फिल्म में एक एक्शन सीन था जिसके दौरान अनिल कपूर ने गुलशन ग्रोवर को जोरदार आंख पर मुक्का मारा था | जिस कारण गुलशन को काफी चोट आई थी | इससे गुलशन और अनिल कपूर के बीच काफी हाथापाई हुई थी | उस समय बोनी कपूर इस झगडे के बीच में आये थे | फिर किसी तरह सुभाष घई ने इस विवाद को निपटाया था |



इस फिल्म में जितना फेमस किरदार अनिल कपूर ने निभाया था उतना ही अहम किरदार गुलशन ग्रोवर ने भी निभाया था | इस फिल्म में गुलशन का एक डायलॉग "ये तो फेल हो गया" काफी फेमस हुआ था | वहीं यदि बात की जाए अनिल कपूर की तो उन्होंने इस फिल्म में जान डाल दी है | अनिल कपूर की माधुरी दीक्षित के साथ जोड़ी काफी हिट रही थी | इन दोनों ने एक साथ बहुत सारी फिल्मो में काम भी किया है |


जहाँ एक ओर अनिल कपूर ने लखन का किरदार बखूबी निभाया था | वहीं दूसरी ओर जैकी श्रॉफ ने भी राम के किरदार को बखूबी निभाया था | आपको जानकर ये हैरानी होगी की इस फिल्म में राम के किरदार के लिए शत्रुघ्न सिन्हा को कास्ट किया जाना था | लेकिन किसी कारणवश वे इस फिल्म में काम नहीं कर सके और उनके हाथ से ये बेहतर फिल्म निकल गयी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर