Category Archives:  Entertainment

इस मशहूर एक्ट्रेस ने की चाइनीज दूल्हे से शादी, हर कोई हैरान

Feb 10 2019

Posted By:  Deepak

 
टीवी इंडस्ट्रीस की जानी मानी कलाकार और टीवी सीरियल 'बा बहू और बेबी' की एक्ट्रेस बेनाफ दादाचंदजी ने अपने चाइनीज बॉयफ्रेंड नॉर्मन हाउ से शादी कर ली है | बेनाफ और नॉर्मन हाउ दोनों करीब 9 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे |

शुक्रवार रात बेनाफ और नॉर्मन ने एक रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी, जिसमें राकेश बापट, रिद्धि डोगरा, शरद केलकर और कीर्ति केलकर समेत टीवी इंडस्ट्रीस की कई हस्तिया शामिल हुई थी | बेनाफ दादाचंदजी के पति नॉर्मन हाउ एक मशहूर शेफ हैं। उनका एक रेस्त्रां भी है जो काफी मशहूर है |



अपनी वेडिंग सेरेमनी के दौरान बेनाफ ने व्हाइट ऑफशोल्डर गाउन पहना था वहीं उनके हसबैंड नॉर्मन हाउ ब्लैक सूट पहने हुए नजर आए थे | अपने विदेशी चाइनीज  दूल्हे के साथ बेनाफ काफी खूबसूरत लग रही थीं | दरसल नॉर्मन हाउ चीन के रहने वाले है लेकिन वह काफी समय से इंडिया में रह रहे है | एक मीडिया वेबसाइट से बातचीत में बेनाफ ने अपनी शादी की पुष्टि करते हुए कहा की वह नॉर्मन 9 साल से एक दूसरे के करीब है उन्होंने एक साथ काफी समय बिताया है | बेनाफ ने कहाँ की नार्मन बहुत अच्छे इंसान है | ये 9 साल कब बीत गए उन्हें पता ही नहीं चला |

शादी के बाद चीन शिफ्ट होने के सवाल पर बेनाफ ने कहा, की वह यही रहेगी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी रहेगी | वेनाफ ने फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है उन्होंने 'हैलो', 'चाइना गेट' और 'बॉबी जासूस में काम किया है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर