Category Archives:  Spiritual

राशिफल 13 फरवरी 2019: आज गणेश जी इन 6 राशियों की कामना करेंगे पूर्ण, मिलेगी खुशियों की सौगात | जानिए..

Feb 12 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 13 फरवरी 2019 का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है | चल रहे काम में बाधाएं आ सकती है, और इसकी वजह से आपको तनाव हो सकता है | आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है | आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | कोई पुराना दिया गया ऋण आपको वापस प्राप्त हो सकता है, बशर्ते आप कुछ अतिरिक्त प्रयास करें | कार्य संबंधी यात्राएं आपके लिए लाभकारी रहेगी |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे, आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी | आपका व्यावसायिक दायरा बढ़ेगा और आप कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे | आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और आय के दूसरे स्रोत के मजबूत संकेत मिलेंगे | आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी | अध्यात्म की ओर आपका अधिक झुकाव हो सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
कार्य स्थल पर नवीन समीकरणों के चलते आप पूरे समय व्यस्त रहेंगे | नौकरीपेशा जातकों को आज प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है तथा इच्छित स्थान पर स्थानांतरण भी संभव है | आपकी वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा और आप संपत्ति या वाहन में निवेश कर सकते हैं | आप संतुष्ट रहेंगे और शादी जैसी खुशी के मौके को परिवार में मनाया जा सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज भाग्य आपके साथ है, जिस कारण आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे | यदि आप नौकरी या उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, तो प्रयास करते रहें और आपको सफलता अवश्य मिलेगी | आपका पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा |



सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज का दिन आपको कुछ मिश्रित परिणाम प्रदान करने वाला है। आज आपके साथ कुछ सकारात्मक घटनाक्रम होंगे, किन्तु उसका आपको पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा | आज के दिन बहुत ज्यादा व्यावसायिक गतिविधियां हो सकती हैं, जो आपको आर्थिक लाभ दे सकती है | आपकी सेहत में भी सुधार होगा | पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और बच्चे अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप में से कुछ लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है | अपने साहस और संगठित कार्य के बल पर आप आसानी से उन पर पर विजय प्राप्त कर सकतें है | धन की आमद अच्छी रहेगी लेकिन खर्च भी अधिक रहेगा | आपको विवाह के लिए अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है | किसी पारिवारिक सदस्य का बिगड़ता स्वास्थ्य आपकी चिंता का विषय हो सकता है | 

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे, अतिरिक्त प्रयास करने पर ही आपको अवश्य सफलता मिलेगी | स्वास्थ्य के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें और इस बात से अवगत रहें कि आप क्या खाते है | जीवनसाथी की मदद से अपनी समस्याओं का हल पा सकते है | शांत रहें और धैर्य रखें |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणामों वाला है | यदि उच्च अध्ययन या नौकरी के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहें है तो सफलता आपके कदम चूमेगी | नौकरीपेशा जातकों और व्यवसायियों को लाभ और प्रसिद्धि मिलेगी | पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और आप स्वस्थ बातचीत का आनंद लेंगे | जो लोग जीवन में अकेले हैं, उनके जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज के दिन आप में से कुछ की इच्छाएं पूरी हो सकती है | आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, प्रॉपर्टी डीलिंग भी लाभकारी रहेगी | आप घर या कार्यालय के रखरखाव या नवीकरण पर भी खर्च कर सकतें है | यदि किसी मुद्दे के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहें हैं, तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच न करें |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आप व्यस्त रहेंगे और व्यावासिक दृष्टि से विकास संभव है | लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है, वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और संपत्ति और वाहन में निवेश की प्रबल संभावना है | पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा | बच्चे आप पर गर्व करेंगे | आप में से कुछ हृदय सम्बंधित समस्या से पीड़ित हो सकतें है |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आर्थिक रूप से दिन बहुत अच्छे परिणाम देगा, यदि आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत प्राप्त करने के लिए उत्सुक हैं, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी | यदि आप नौकरी कर रहे हैं, तो पदोन्नति और यहां तक कि स्थान परिवर्तन के योग नजर आ रहे है | परिवार में खुशी एव आनंद का माहौल स्थापित रहेगा | आज के दिन आप संतुष्ट और प्रसन्न रहेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे, लेकिन अंततः चीजें आपके पक्ष में और आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी | आपको वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है | वित्तीय स्थिति में सुधार अवश्य होगा और निवेश योजनाओं पर भी विचार भी करेंगे | दांपत्य जीवन बहुत खुशहाल रहेगा |


दोस्तों, यह था 13 फरवरी 2019 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी | भगवान गणेश जी की कृपा आप पर बनी रहे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर