Category Archives:  Spiritual

अगर आपको भी सपने में दिखाई दे, ये जानवर तो हो जाये सावधान: जीवन में जल्द ही..

Feb 13 2019

Posted By:  Anil

पूरी दुनियां में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो रात को सोते समय सपने ना देखता हो | सपनो का हमारे जीवन में अहम महत्त्व होता है | समुद्र शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र दोनों में ही बताया गया हैं कि हम रात में जो भी सपना देखते हैं वो हमारे भविष्य में आने वाली घटनाओं का संकेत होता है | आप सपने में क्या और किसे देखते हैं इस बात का आपके भविष्य पर अत्यधिक प्रभाव पड़ता है | 


आज हम आपको सपने में जानवरों को देखने का मतलब बताएंगे, सपने में दिखा जानवर देता हैं ये संकेत –

कुत्ता-
यदि आपको सपने में कुत्ता दिखाई देता है, तो ये इस बात का संकेत हैं कि आपको किसी दोस्त या रिस्तेदार की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलने वाला है | यदि आप सपने में कुत्ते को रोटी खाता हुआ देखते हैं तो समझ जाइए कि आपका कोई पुराना दोस्त या रिस्तेदार आप से जल्द ही मिल सकता है |

गाय-
सपने में गाय को देखना शुभ माना जाता है, ऐसा कहा जाता हैं कि जिस व्यक्ति को सपने में गाय दिख जाती है | उसके जीवन का आने वाला पूरा साल काफी अच्छा और सुखमय बीतता है | इसके पीछे तर्क यह हैं कि गाय के अन्दर कई देवी देवताओं का वास होता है, ऐसे में सपने में गाय को देखने से आपको उन देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है |



हाथी-
सपने में हाथी दिखना काफी शुभ माना जाता है, ऐसा कहा जाता हैं कि जो व्यक्ति सपने में हाथी देख लेता है उसका भाग्य प्रबल हो जाता है | और आने वाले समय में वो अपने भाग्य के आधार पर कई मुश्किल भरे काम कर जाता है |

भैंस-
सपने में भैंस दिखना शुभ नहीं माना जाता है, ऐसा कहा जाता हैं कि सपने में भैंस का दिखना किसी गंभीर बिमारी या दुर्घटना का संकेत होता है | भैंसा यमराज की सवारी भी होता हैं ऐसे में यदि आप सपने में काला जंगली भैंसा देख ले तो हमारे नजदीकी किसी व्यक्ति की मौत होने का खतरा बढ़ जाता है |

ऊंट-


सपने में ऊंट का दिखना भी शुभ नहीं होता है, यदि आपने सपने में ऊंट देख लिया तो समझ जाओ कि आपके जीवन में कई कष्ट और तकलीफें आने वाली है |

बिल्ली-
सपने में सफ़ेद या भूरी बिल्ली दिखने का मतलब है, आपके जीवन में किसी ख़ास इंसान की एंट्री होने वाली है | यह ख़ास इंसान आपको बहुत प्यार देने वाला है | वहीँ सपने में काली बिल्ली दिखने का अर्थ होता हैं कि आपको प्यार में धोखा मिलने वाला है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर