Category Archives:  Spiritual

राशिफल 10 मार्च 2019: सूर्य देव की कृपा से 7 राशियों का खिल उठेगा भाग्य, जानें अपना भी हाल..

Mar 09 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 10 मार्च 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
धेर्य रखें जल्द बाजी में नुकसान हो सकता है | कानूनी कार्यो में उलझ सकते है, मामूली बात पर विवाद संभव है | भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा | प्रेम संबंधों में अमर्यादित होने और संदेह करने से बचें अन्यथा थोड़ी- बहुत कहासुनी हो सकती है |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
कार्य स्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा | हवाई यात्रा के योग बन रहे है, पारमार्थिक कार्यो में शामिल होंगे | संतान के कारण कुछ मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है | वैसे कहीं से अचानक धन आने की संभावना है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है | एक समय पर एक ही काम करें, अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा | विद्युत उपकारण खरीद सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
ग्रह अनुकूल है, आज के दिन आप के कार्यो में गती आएगी, मन प्रसन्न रहेगा | प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है, पारिवारिक सहयोग मिलेगा | समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें | परिवार के साथ आप किसी पूजा स्थल पर जा सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज का दिन आपके लिए उत्कृष्ट रहने वाला है | आप व्यावसायिक सदंर्भ में आर्थिक लाभ हासिल कर सकते है | स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति के प्रबल संकेत हैं | परीक्षा के लिए उपस्थित होने वालों, नौकरी के लिए प्रतियोगिता या उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता अवश्य मिलेगी | आप में से कुछ लोग नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं | पारिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा | 



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज का दिन आपके लिए मिश्रित प्रभावदायक है, इस समय आप जो भी बोलें बहुत सोच-समझ कर बोलें | कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें | आमदनी निरंतर बढ़ती रहेगी, लेकिन साथ ही खर्चों में भी इजाफा होगा | आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती है | पारिवारिक माहौल को अच्छा बनाए रखने के लिए चिंतन करना पड़ेगा | 

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
व्यावसायिक सदंर्भ में आपका आशावादी दृष्टिकोण आपको ऊर्जावान बनाए रखनें में आपकी सहायता करेगा | आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी | आप बच्चों से खुश रहेंगे और अपने जीवनसाथी के साथ संतोषप्रद जीवन का लाभ उठाएंगे | स्वास्थ्य के सदंर्भ में आज आप चिड़चिड़े हो सकतें है | 

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आप अपने कार्यस्थल पर प्रशंसा के पात्र रहेंगे, जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएगा | आर्थिक सदंर्भ में त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना आपके लिए बेहतर है | परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है | अगर किसी को प्रपोज़ करने की योजना है तो ऐसा करने के लिए यह एक आदर्श समय है | आपके बच्चों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके आप लाभ अर्जित कर सकते है | आज व्यावसायिक एवं आर्थिक लाभ आपके लिए संभव है, किन्तु पारिवारिक जीवन में गड़बड़ी और संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में रखेंगे | आपको स्वयं के स्वास्थ्य की अधिक देखभाल करने की आवश्यकता पड़ सकती है | आप आंख या कानों को प्रभावित करने वाली कुछ छोटी बीमारियों से पीड़ित हो सकतें है |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
व्यवसायी आज अपने कार्यक्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रगति करेंगे, आने वाले कुछ दिनों में आपकी कमाई बहुत बढ़ जाएगी और आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है | नए अधिग्रहण भी आज  संभव है, आपका जीवनसाथी और बच्चे आपके लिए ख़ुशी का स्रोत बनेंगे, हालांकि आपकी माँ का स्वास्थ्य आपको थोड़ा प्रभावित कर सकता है | आपकी सामाजिक स्थिति में उन्नति और आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी संभव है |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
तीव्र प्रगति के बावजूद आज आपको धीरे-धीरे आगे बढ़ने और व्यवस्थित रूप से काम करने की आवश्यकता है | आपको अनुशासित रहना चाहिए | यदि आप किसी का विरोध कर रहें है तो उसकी नाराजगी झेलनें को तैयार हो जाएं | वित्तीय मामलों में आपको संयम बरतना चाहिए और कोई भी नई प्रतिबद्धता बनाने से पहले दो बार सोचना चाहिए | पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा | विवाह योग्य संतान का वैवाहिक संबंध पक्का हो सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपको बहुत सारे लाभ मिल सकते है, व्यापारिक गतिविधियों से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है | वित्तीय मामलों में आपको सावधान रहना चाहिए | आज के दिन आपके बिजनेस-पार्टनर के साथ रिश्ते कड़वे हो सकते हैं | अविवाहितों के जीवन में आज प्रेम का प्रवेश हो सकता है | रिश्तेदारों से संबंध सुधारने के लिए आज का दिन अनुकूल है, पारिवारिक जीवन आपके लिए यथावत रहेगा |


दोस्तों, यह था 10 मार्च 2019 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी | परमात्मा की कृपा आप सब पर बनी रहे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर