Category Archives:  News

पति संबंध बनाते समय अपनी बहन से पकड़वा देता था उसके हाथ, और फिर

Mar 11 2019

Posted By:  Anil

बढ़ती जनसँख्या के साथ-साथ अब देश में क्राइम भी बढ़ने लगे है, और क्राइम के अजीबो गरीब मामले सामने आने लगे है | जिन्हे सुनकर या देखकर कोई भी हैरान हो सकता है | हाल ही में क्राइम का एक मामला भिवानी से सामने आया है | इस मामले में एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व पति द्वारा अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए इस बात की शिकायत थाने में करवाई है |


इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस थाने में पति सहित ससुराल पक्ष के तीन लोगों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है व आरोपी को हिरासत में लेने की बात कही गई है | वहीं बताया गया है कि पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि "उसकी विवाह 28 मार्च 2014 में हुई थी | विवाह के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करने लगे थे व वह आए दिन दहेज़ के लिए मांग करते थे |


यही नहीं विवाहित महिला का आरोप है कि उसके पति द्वारा अप्राकृतिक संबंध भी बनाए गए है, व यह सब उसके साथ आए दिन होता था, व विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी | कई बार पति संबंध बनाते समय अपनी बहन से उसके हाथ पकड़वा दिया करता था व उसके बाद संबंध बनाता था | इस मामले में विवाहिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की व फिर उसे घर के बाहर निकाल दिया वहीं अब वह थाने में आस लेकर आई है |


इस मामले में महिला पुलिस थाने में आरोपी पति के विरूद्ध अप्राकृतिक संबंध बनाने सहित सास और देवर के विरूद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित करने के लिए शिकायत दर्ज कर ली है व सख्ती से केस की छानबीन में जुट गई है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर