Category Archives:  Spiritual

राशिफल 20 मार्च 2019: गणपति जी इन 5 राशियों के सपने करेंगे साकार, जाने आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार..

Mar 19 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 20 मार्च 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
दिन के शुरुआत में चीजें योजना के अनुसार घटित नहीं हो पाएगी | ध्यान केंद्रित कर चीजों को अपने पक्ष में करने का प्रयास करें | आज आपको आर्थिक समस्याएं सर उठानी पड़ सकती है | दिन के उतरार्ध तक आप विरोधियों का मुकाबला करने में सक्षम होंगे | आप परिवार के समर्थन और पूर्ण सहयोग का आनंद लेंगे और बुजुर्गों की सलाह आपके लिए उपयोगी होगी |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज का दिन आप में से अधिकतर लोगो के लिए शुभ परिणामदायक रहेगा | आप में से कुछ लोग नवीन संपर्क स्थापित कर सकते हैं | रचनात्मक क्षेत्रों में आप अच्छा प्रर्दशन करेंगे | परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वालों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे | कोर्ट में लंबित कोई संपत्ति संबंधी मामला आपके पक्ष में आ सकता है | घरेलू वातावरण सुखद रहने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा |  

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है और आप अपने क्षेत्र में प्रगति करेंगे | आय की वृद्धि के लिए स्थिति विकसित हो सकती है | वित्तीय स्थिति में सुधार संभव है | पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे | स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें | यदि आप किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहें है तो परिणाम आपके दिल को खुश कर देगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज का दिन आप में से अधिक्तर के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है | छात्रों के लिए यह अच्छा समय है और उन्हें अच्छे परिणाम भी मिलेंगे | यदि आप अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं तो इस समय का अधिकतम लाभ उठाएं और उचित कदम बढाएं | प्रतिद्वंद्वी सक्रिय होंगे, लेकिन आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे | सौहार्दपूर्ण पारिवारिक जीवन आपको खुशी प्रदान करेगा | अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें और मौसमी बीमारियों के लिए सावधानी बरतें |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
जीवनसाथी की ख़राब सेहत की वजह से आपका मन परेशान रह सकता है, जिस कारण आपके घर में ख़ुशियों की कमी आ सकती है | आप चिड़चिड़ा महसूस करेंगे, किन्तु आपको शांत और संयम रखने की आवयश्कता है, जल्द ही आपके जीवन सब ठीक होने वाला है | आपको दफ़्तर में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलेगा | वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे | प्रेम प्रसंग के मामलें में आज का दिन अनुकूल है | आज आप धन व्यय कर जीवन का आनंद तलाशने की कोशिश में रहेंगे |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतें | प्रेम-संबंधों के मध्य ग़लतफहमी को न पनपने दें | यदि आपका स्वभाव अत्यधिक मौज-मस्ती वाला है तो सावधान हो जाएं अन्यथा आप किसी स्कैंडल में फंस सकते हैं | व्यापारियों के लिए अचानक और अप्रत्याशित धन प्राप्ति की सम्भावना बन रही है |



तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप अपने शत्रुओं को पराजित करने में सक्षम रहेंगे | मित्र से हुआ पुराना विवाद आज समाप्त हो सकता है | कोर्ट-कचहरी से जुड़ा फैसला आपके पक्ष में ही रहेगा | आपके अंदर भी कुछ उतावलापन और उग्रता जन्म लेगी, आपको इस पर नियंत्रण रखना पड़ेगा | शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए समय बेहतर है, नौकरी तलाशने वालों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणामदायक रहेगा | आमदनी ठीक रहेगी लेकिन बढ़ते खर्चों पर आप विराम नही लगा पाएंगे | दिन-प्रतिदिन के कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे | काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा आपको लाभदायक परिणाम दे सकती है | घर पर कुछ धार्मिक समारोह का आयोजन किया जा सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |  
आज का दिन आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे | आपके कार्यस्थल पर उतार-चढ़ाव बना रहेगा | आप आज वित्तीय बाधाओं को महसूस कर सकते हैं | खर्च में वृद्धि जारी रहेगी लेकिन दोस्तों की मदद से आप चीजों को सकारात्मक रूप से घुमा पाएंगे | इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित करना आपके लिए उचित रहेगा | घर में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए किसी भी तरह की बहस से दूर रहने का प्रयास करें |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
जीवनसाथी के साथ आनंददायी समय बीतेगा | प्रेम-संबंधों में कुछ विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं | इस समय आपको अपनी वाणी पर विशेष संयम रखना होगा | आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा | आर्थिक गतिविधियों में आपको सफलता अवश्य मिलेगी | आपको सभी प्रकार से अनुकूल परिणाम मिलेंगे | आर्थिक लाभ के लिए कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है | 

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज का दिन नई योजनाओं और उपक्रमों के लिए बहुत अच्छा है | अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन बड़ा शुभ है | भाग्य आपके पक्ष में है, रुके हुए कार्य प्रगति कर सकते हैं | आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और कुछ अतिरिक्त प्रयासों के साथ एक पुराना दिया गया ऋण भी आपको वापस मिल सकता है | प्रेम संबंध आपके लिए सामान्य रहेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
व्यावसायिक सदंर्भ में नए उद्यम की शुरुआत कर सकते है या एक नए सौदे को अंतिम रूप दे सकते हैं, जो आपको भविष्य में यह अत्यधिक लाभ देगा | पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा | आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि में वृद्धि करेंगे | आप और आपके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य शुभ रहेगा | 


दोस्तों, यह था 20 मार्च 2019 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी | भगवान गणेश जी की कृपा आप पर बनी रहे | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर