Category Archives:  Spiritual

राशिफल 30 मार्च 2019; आज शनिदेव इन 6 राशियों के सपने करेंगे साकार! और इन्हें करना होगा थोड़ा इंतजार..जानिए

Mar 29 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 30 मार्च 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आप में से कुछ लोग कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के कई मौक़े प्राप्त कर सकते है, किन्तु बदलाव के लिहाज़ से यह अच्छा वक़्त नहीं है | आर्थिक रूप से पूर्व में किए गए कठिन परिश्रम का इनाम आपको मिल सकता है | पारिवारिक रिश्तों में आई गांठों को सुलझाने पर ध्यान दें | दांपत्य जीवन के विषयों में शीघ्र निर्णय लेने से बचें | प्रेम विषयों में सुख-शांति के उतम योग बनते नजर आ रहे है | माता का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है | व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी | आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते भी मिलेंगे | परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है | आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा | आज आपको अपने या पिता के स्वास्थ्य की चिंता परेशान कर सकती है | सड़क दुर्घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए सावधानी बरतना आपके लिए अच्छा है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आपका साहस और आत्मविश्वास-स्तर आज उच्चतम स्तर पर है | व्यापारिक क्षेत्र में आप कुछ विपरीत स्थितियों से दृढ़ता से निपटेंगे | प्रगतिशील बदलाव आपके लिए अद्भुत काम कर सकता है | आपकी स्थिति और आय के स्तर में सुधार संभव है | आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो जाएंगी और आपके द्वारा कुछ नए अधिग्रहण हो सकते हैं | आप महवपूर्ण संबंध स्थापित करेगे और जिससे आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
किस्मत आपका साथ देगी और महत्वाकांक्षी परियोजनाएं गतिशील हो सकती हैं | नए क्षेत्र में उद्यम करते समय अथवा नए सहयोगियों के साथ बातचीत करते हुए अपने शब्दों एवं विचारों का चयन खूब सोच-समझ कर कीजिए | आप सामूहिक चर्चा, बैठकों, सम्मेलनों में भाग ले सकते हैं और आसानी से अपने विचार बिंदु को व्यक्त कर पाएंगे | पारिवारिक परिवेश में काफी समय से लंबित कार्य पूरे किए जा सकते हैं | परिवार के सदस्यों की संगति में यात्रा से आनंद और शांति मिलेगी | स्वास्थ्य संबंधित मुद्दों की उपेक्षा न करें |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपकी अधिकांश योजनाएं क्रियान्वित होंगी | आपका ध्यान केंद्रित रहेगा और आप परिश्रमी रहेंगे | व्यापारी अपनी प्रखर सोच के लिए प्रशांसा एवं सम्मान के पात्र बनेंगे | आर्थिक रूप से आप सुरक्षित महसूस करेंगे और आप संपत्ति या संप्रेषण में निवेश कर सकते हैं | छोटी यात्राओं का आनंद लेंगे | परिवार के साथ बिताया गया समय अपेक्षा से अधिक आनंदमय होगा | सामाजिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे | अगर आप अविवाहित हैं तो आप शादी करने पर विचार कर सकते हैं |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
व्यावसायिक सदंर्भ में आज आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है | समय पर ढंग से चीजों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना आपके लिए उचित होगा | जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और जोखिम भरे उपक्रमों से बचने का प्रयास करें | आपका स्वास्थ्य या आपका कोई करीबी आपको थोड़ा परेशान कर सकता है | यात्रा आपके लिए सार्थक परिणाम लेकर आएगी | अचानक मौद्रिक लाभ प्राप्त हो सकता है और यह आपके भविष्य के लिए उत्तम रहेगा |



तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज भाग्य आपके साथ है, आप प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित कर सकते हैं | आप एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं, जो आने वाले समय में आपको लाभ देगा | वित्तीय मामलों में आपकी जीत तय है | प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे | पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं | यह एक मनोरंजक यात्रा होगी और इससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
यह खुद को स्थापित करने का अच्छा समय है | बाधाएं और मुश्किलें भी अब आपसे कोसों दूर रहेंगी | सोचने के बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी | आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, आप राजनीतिक गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं | व्यवसाय विस्तार के लिए यह समय आपके लिए अच्छा है | वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनावश्यक खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकती हैं | आप परिवार और दोस्तों के समर्थन का आनंद लेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आपको जल्द ही घर में किसी नए सदस्य के आने की खुशखबरी मिल सकती है | आपके जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा | वह आपका भरपूर सहयोग करेंगे, घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है | अगर आप विदेश यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए उत्तम है | खर्चों में बढ़ोतरी होगी किन्तु आप पैसों की बर्बादी करने से बचें | प्रेम संबंधों में बात का बतंगड़ न बने, अहंकार से बचने की आवश्कता है | आप में से कुछ का स्वास्थ्य आज नरम-गरम रह सकता है |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
प्रेम संबंधों के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है | भावनाओं में ना बहें और किसी पर इतना भी भरोसा ना करें कि वह आगे चलकर आपके लिए मुसीबत बन जाए | आपका समय कमज़ोर चल रहा है, अतः धैर्य और संयम के साथ अपने कार्यों में निरंतरता बनाए रखें | नए और बड़े निवेश से बचे | वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है, परन्तु यह अल्पकालिक है, अतः स्वविवेक से काम लें और क्रोध में आकर संबंधों को ख़राब ना करें |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपको अपने जीवनसाथी या सहयोगियों का साथ आधे-अधूरे मन से मिलेगा, जिसके कारण आप किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाएंगे | यह स्थिति आपको मानसिक उलझन और तनाव में डाल सकती है | ऐसे समय में बेहतर होगा कि आप अपनी कमजोरियों को किसी के आगे ना बताएं, चाहे वह कितना भी करीबी क्यों ना हो | नौकरी बदलने का ख़्याल अभी छोड़ दें | आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा | आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ मामूली परेशानी का सामना करना पड़ सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
यह मिश्रित परिणामों वाला दिन है, लेकिन व्यापक स्तर पर चीजें आपके पक्ष में होंगी | कार्यस्थल पर बाधाओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा | आपको एक नया दृष्टिकोण अपनाना होगा और वांछित परिणामों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी | यदि यात्रा आवश्यक है, तो अपने सामान की देखभाल करें क्योंकि कुछ नुकसान होने की संभावना है | अगर आप अपने बच्चे की नौकरी या शादी को लेकर चिंतित हैं, तो अब समय आपके पक्ष में है | आपको समय-समय पर दोस्तों की मदद मिलती रहेगी |


दोस्तों, यह था 30 मार्च 2019 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी | शनिदेव को संसार का कर्मफल दाता कहा जाता है | जो व्यक्ति कर्म करता है उसी के अनुरूप उसे फल मिलता है | इसलिए मनुष्य को अच्छे कर्म ही करने चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर