Category Archives:  Spiritual

सवा करोड़ चाँदी के बेलपत्रों से सजेगी भगवान शिव की प्रतिमा..

Apr 19 2019

Posted By:  AMIT

भारत ही नहीं विश्वभर में शिव भगवान के भक्त उनकी सच्ची श्रद्धा से पूजा करते हैं | अभी दिल्ली के छतरपुर में भगवान शिव की एक विशाल प्रतिमा बनाई जा रही हैं, यह मूर्ति इस लिए अहम है क्योंकि इस मूर्ति को बनाने में चाँदी के सवा करोड़ बेलपत्रों का इस्तेमाल किया जायेगा | इस वर्ष विश्व शिव महाकुंभ का आयोजन किया जायेगा, आयोजन करने वाली संस्था देवाश्रम ट्रस्ट के संस्थापक ब्रज नंदन महाराज ने जानकारी दी कि इस महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या काफी ज्यादा होगी |


इस मंदिर के अद्द्यक्ष ब्रज नंदन महाराज ने बताया कि छतरपुर में आयोजित इस महाकुंभ में दस दिनों के विश्व शिव भगवान की सवा करोड़ शिवलिंग का भी निर्माण किया जायेगा | मंदिर के संस्थापक के अनुसार शिव महाकुंभ के दौरान 75 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि और देश के विभिन जगहों के साधु - संत इस आयोजन के दौरान उपस्थित होंगे | इस महाकुंभ में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपरास्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनेक राज्यों के राज्यपाल एव मुख्यमंत्री भी आये थे | इस विश्व शिव महाकुंभ का आयोजन विश्व शांति एव एकता को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा हैं |+

मंदिर संस्था के आयोजनकर्ताओं ने बताया कि इस आयोजन में गरीब लड़कियों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन और शहीदो की विधवाओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया हैं | इस महाकुंभ के दौरान विश्व शांति पुरस्कार का आयोजन किया जा रहा हैं, प्रोग्राम के दौरान स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओं - बेटी पढ़ाओ और कौशल विकाश उधमिता का आयोजन भी किया जायेगा | राष्ट्र हीत से जुड़े कार्यक्रम भी किये जायेगे | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर