Category Archives:  Spiritual

पिछले चार दशक में पृथ्वी पर विलुप्त हो गए ये जानवर..जानिए

Apr 19 2019

Posted By:  AMIT

विश्व में पर्यावण और वन्य जीवों पर संकट पूरी दुनिया के खतरा पैदा कर रहा हैं | विश्व में वन्य जीवों की आबादी में भरी कमी देखि गयी हैं, WWF ( वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड ) की एक रिपोर्ट ने खुलासा करते हुए बताया कि 1970 के बाद से अब तक वन्य जीवों में 60 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी हैं | वन्य जीवों की ये गिरावट पूरी पृथ्वी के लिए खतरे की घंटी हैं | वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड हर 2 साल में तैयार करने वाली लिविंग प्लेनेट की रिपोर्ट में बताया कि


पिछले 40 सालों में अफ़्रीकी हाथियों, सुमात्रा के बाघों और ऑस्ट्रेलिया के वन्य जीवों की आबादी में औसतन 60 % से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गयी हैं | ' जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ़ लन्दन और इंटरनेशनल युनियन फॉर द कंजर्वेशन ऑफ़ नेचर ' के साथ मिलकर अपने किये गए अध्यन में 4000 वन्य जीवों की प्रजातियों को रेड लिस्ट में शामिल किया गया हैं | 1970 से 2012 के बीच वन्य जीवों में 58 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी हैं जो 2020 तक बढ़कर 67 फीसदी से ज्यादा हो जाएगी | शोध्कर्ताओ ने बताया कि इंसानो की वजह से खेती की जमीन पर शहर बसाने और खेती की जमीन का दुरूपयोग करने से आज जंगल और वन्य जीव नस्ट हो रहे हैं |

एक रिपोर्ट के मुताबिक 70 हजार पौधों की प्रजातियों का व्यवसायिक और दवा बनाने के काम में लिया जा रहा हैं जिससे पौधों की संख्या भी लगातार घट रही हैं | एक अध्यन के मुताबिक विश्व में 3700 जीवों की प्रजातियों में से कुल 14,200 जीवों को शामिल किया गया हैं जिन पर खतरा मंडरा रहा हैं, इसका मुख्य कारण इंसानो की बढ़ती जनसंख्या, प्रदूषण, शिकार और जलवायु परिवर्तन भी इन जीवों के लिए मुसीबत बनी हुए हैं | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर