Category Archives:  Spiritual

घर में छोटा बच्चा अचानक झाड़ू निकालने लग जाए तो समझ जाइए होने वाला हैं शुभ कार्य..जानिए आगे

Apr 26 2019

Posted By:  AMIT

भारत में साफ-सफाई को विशेष तौर पर बहुत ज्यादा महत्व दिया जाता है और घर में झाड़ू अधिकतर महिलाएं ही लगाती हैं | भारत में मंदिर, मस्जिद या फिर किसी भी धार्मिक कार्य करने पर पहले झाड़ू ही निकालते है, लेकिन कई बार आप देखते होंगे कि छोटे बच्चें भी झाड़ू निकालते हैं | हम इस बात को अनदेखा कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि घर में कोई छोटा बच्चा अगर झाड़ू लगता है तो इसके पीछे भी एक वजह होती हैं | 


आपके घर में छोटा बच्चा अगर झाड़ू ले और उसे लगाने लग जाए, तो समझ जाइए की घर में कोई मेहमान आने वाला हैं | ऐसे बच्चों का झाड़ू लगाना शुभ में माना जाता है, दूसरा इसका मतलब ये भी है कि आपके घर में धन आने की संभावना हैं | 

झाड़ू से जुड़ी और भी कई बातें जुड़ी हुई है, जैसे कई बार नया घर या फिर दुकान ख़रीदना चाहते है तो उसके बाद आप उस दुकान या घर की सफाई करने लग जाते हैं | इसी बीच अगर उस घर में मरी हुई छिपकली दिखाई देती है, तो आपको उस घर या दुकान को नहीं ख़रीदना चाहिए | क्योंकि ये आपके लिए अशुभ संकेत है अगर ऐसे घर में आप रहने लग जाते है तो उस घर में हमेसा दुःख का साया मंडराने का डर बना रहता है और उस घर में कभी तरक्की नहीं होती हैं | 


ऐसे घर के लिए आपने पहले ही पैसे जमा करा दिए है और अब आपके लिए रहना मज़बूरी है, तो उस घर में पहले पूजा पाठ करवाना चाहिए | इसमें सबसे ज्यादा समझने वाली बात ये है कि झाड़ू देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और जिस घर में साफ-सफाई होती हैं | वहीं पर मां लक्ष्मी वास करती है ऐसे में अगर आप झाड़ू के पैर भी लगाते है, तो ये आप के लिए अशुभ संकेत हो सकता हैं | झाड़ू को लांघना या ऊपर से गुजरना भी अशुभ होता है आप अगर इन बातों का ध्यान रखेंगे तो फिर आप के लिए सब मंगलकारी होगा | 


सभी घरों में झाड़ू लगाई जाती है लेकिन झाड़ू लगाने का भी एक समय होता हैं | झाड़ू लगाने का समय सुबह का होता है लेकिन कुछ लोग झाड़ू शाम को लगाते है, जोकि बिल्कुल गलत है शाम को झाड़ू लगाने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं | इससे आप के स्वास्थय पर भी प्रभाव पड़ सकता है क्योंकि आप अगर शाम को झाड़ू लगाते है तो देवी लक्ष्मी मां नाराज हो जाती है और आपके घर के दरवाजे से ही वापस चली जाएगी | ऐसे घर में हमेसा बुरी आत्माओं का वास रहता है और घर में हमेसा धन की तंगी-कमी रहती हैं | शास्त्रों के अनुसार पूर्वकाल से ही सुबह ही झाड़ू निकालने की परम्परा चली आ रही है, लेकिन कुछ मुर्ख लोग शाम के समय झाड़ू निकालकर अपनी ही किस्मत को ठोकर मार लेते है और कंगाल हो जाते हैं | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर