Category Archives:  News

13 साल की दुल्हन ने महिला थाने को लिखी चिट्टी- कहां की मुझे बचा लो..जानिए पूरा मामला

Apr 30 2019

Posted By:  AMIT

भारत में आज भी बालविवाह के कई मामलें सुनने को मिल जाते है, ऐसा ही एक मामला बिहार से आया हैं | यहां एक लड़की की जबरदस्ती शादी करवाने का एक मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि बिहार के भोजपुर जिलें में रहने वाली एक 13 साल की लड़की का विवाह 34 साल के लड़के से करवा दी गयी | इस 13 साल की लड़की ने शादी रुकवाने के लिए अपनी पूरी कोशिश की मगर फिर भी इसके घर वालों ने मंदिर में जाकर इसकी शादी करवा दी | हैरान कर देने वाली बात है कि इस लड़की ने अपनी शादी रुकवाने के लिए 20 दिन पहले अपनी शादी की सुचना पुलिस को दे दी थी और मदद भी मांगी थी | लेकिन पुलिस की इस बड़ी लापरवाही की वजह से इस लड़की की शादी होने से रोका नहीं जा सका | 


बताया जा रहा है कि इस नाबालिक लड़की ने पुलिस को एक चिट्ठी लिखी और उसमें कहां की मुझे बचा लो मै शादी नहीं करना चाहती, मेरा दूल्हा 34 साल का हैं | लेकिन इस लड़की की और से लगाई गयी मदद की गुहार पुलिस ने नहीं सुनी और दोषियों पर किसी तरह की कार्यवाही नहीं की गयी | हालांकि इस मामलें में महिला थाना प्रभारी माधुरी कुमारी ने बताया कि उनके पास ऐसी किसी भी तरह की चिट्टी नहीं आयी हा उनके पास एक लड़की का फ़ोन जरूर आया था | जिसमें उस लड़की ने कहां की मेरी शादी की जा रही हैं मेरी मदद कीजिए, आप एक्शन लीजिए | इस 13 साल की छोटी सी लड़की ने पुलिस की और से कोई भी कार्यवाही नहीं होने पर सदर एसडीओ से मदद मांगी हैं | जिसके बाद सदर एसडीओ ने लड़की की और से भेजे गए आवेदन को धनगाई पुलिस को भेज दिया, जिसके बाद धनगाई पुलिस ने बच्ची से मिलकर उससे वादा किया की वो उसकी शादी नहीं होने देंगे |


लेकिन पुलिस की नाक के निचे से लड़की के माता-पिता उसे संदेश थाने के शिवाला मंदिर ले गए और वहां उसकी शादी करवा दी | इस बच्ची की शादी 26 अप्रैल को की गयी थी | अब लड़की की शादी होने के बाद पुलिस अपना पल्ला झाड़ते हुए कहां कि लड़की के माता-पिता चोरी छिपे इसकी शादी करवा दी और पुलिस को इस बात की भनक भी नहीं लगी | पुलिस को जब शादी की जानकारी मिली तो उन्होंने तुंरत इसकी सुचना संदेश थाने को दी, जिसके संदेश थाने की पुलिस ने मंदिर के पुजारी से पूछताछ की | मंदिर के पुजारी से पुलिस ने शादी के सर्टिफिकेट और रशीद मांगी हैं और इस मामलें की जांच की जा रही हैं | 

वहीं इस मामलें पर संदेश थाना प्रभारी ने बताया कि उनको सुचना मिली थी कि अखगांव के मंदिर में शादी की जा रही हैं | जिसके बाद उन्होंने मंदिर के पुजारी से बात की और मंदिर के पुजारी ने लड़की की उम्र 18 साल बताई हैं | बिहार में हुई इस घटना में साफ तौर पर पुलिस की लापरवाही बताई जा रही है, क्योंकि इस मासूम लड़की ने शादी से 20 दिन पहले ही महिला थाने से मदद मांगी थी | लेकिन सख्त कार्यवाही नहीं किये जाने के चलते इस लड़की के मां-बाप ने इसकी शादी आसानी से करवा दी | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर