Category Archives:  Spiritual

राशिफल 30 मई 2019; आज सिद्ध योग इन 05 राशियों की बदल देगा किस्मत, जानें कैसा बीतेगा आपका गुरुवार का दिन..

May 29 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 30 मई 2019 का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आप खुद भी अपने काम को लेकर संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बाहर डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। छात्र अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए किसी सीनियर से सलाह लेंगे। सही सलाह मिलने से आपका करियर किसी अच्छे मुकाम पर पहुंच सकता है। अपने गुरु को प्रणाम करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी करेंगे। आपको अपने काम में बहुत आनंद आयेगा। आज आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे आपको लाभ होगा। परिवार के सदस्य आपसे बेहद खुश रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। घर के मंदिर में सफेद शंख की स्थापना करके उसकी पूजा करें, घर में खुशियां बरकरार रहेंगी।

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस के किसी काम से आपको आसपास कहीं यात्रा करनी पड़ सकती है। ये यात्रा आपके लिये फायदेमंद रहेगी। आज आप कुछ मस्ती के मूड में भी रहेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ मंदिर जायेंगे। बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफ मिलेगी। इससे वो काफी खुश होंगे। बचपन के दोस्त से पुरानी यादों को फिर से ताजा कर सकते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आयेगा। मंदिर में चने की दाल दान करें, आपका दिन बेहतर रहेगा।

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज किसी जरूरी चीज को खरीदने में पैसे खर्च होने की संभावना है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। साथ ही आज आपको अपनी पर्सनल बात दूसरे लोगों से शेयर करने से बचना चाहिए। इस राशि के जो लेखक हैं, आज उनकी किसी कविता की प्रशंसा होगी। आपको किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपको अपनी मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। आपको किसी काम में पड़ोसियों का सहयोग भी मिल सकता है। अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।



सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। छोटे बच्चों को माता-पिता से कोई बड़ा सरप्राइज मिलने की पूरी उम्मीद है। कुछ लोग आपके किसी काम में मदद के लिये आगे आयेंगे। आज पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर होगी। आप किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। फ़ास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए। धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज का दिन जीवन में नयी खुशियों का संकेत लायेगा। आपका जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी देगा। परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आयेंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्राँग रहेंगे। सॉफ्टवेर इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा होगा। साथ ही मैनेजर पॉस्ट के लोग भी अपने काम को अच्छे से संभालेंगे। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। बच्चों के साथ शॉपिंग करने मार्केट जा सकते हैं, बच्चों को काफी अच्छा लगेगा। ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी।

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आप उनसे अपनी कोई निजी समस्या शेयर कर सकते हैं। इससे आपके मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। परिवार की उलझनों को सुलझाने में उनसे मदद मिलने की संभावना है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में आ रही बाधाएं टीचर्स की मदद से दूर हो जायेंगी बड़े-बुजुर्ग आपको कोई खास सलाह देंगे। आपको उनकी बातों पर भी गौर करना चाहिए। विष्णु जी को पीले फूल अर्पित करें, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे, वो जरूर पूरा होगा। काम की गति बनी रहेगी। आप मन ही मन किसी बात को लेकर खुश होंगे। आज बहुत सारी योजनाएँ और विचार आपके मन में रहेंगे। घर का माहौल बढ़िया रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मागेंगे। आप उनकी मदद करने में सफल होंगे। आज दादा-दादी जी के साथ पार्क में टहलने जा सकते हैं। इससे आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे। मंदिर में हल्दी दान करें, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का ट्रिप बनायेंगे। जीवन में पैसों की स्थिति और मजबूत होगी। रोजमर्रा के काम पूरे होंगे। दिनभर मस्ती बनी रहेगी। आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। ऑफिस में आपके व्यवहार की तारीफ होगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण काम समय से निपटा लेंगे, जिससे अधिकारी वर्ग की नजरों में आप चढ़े रहेंगे। आज दूसरों को अपने दिल की बात कहने में आप बिल्कुल भी देर नहीं करेंगे। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लें, रिश्ते बेहतर होंगे।

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज का दिन जीवन में कोई अहम मोड़ ला सकता है। आपको अपने करियर का कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक से आपको किसी काम के लिये बाहर भेजा जा सकता है। काम की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे, लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा। आपको अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। किसी नये बिजनेस की शुरुआत के लिये पैसा उधार लेना पड़ सकता है। मंदिर में इत्र की शीशी दान करें, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम दिया जायेगा, जिसे करने में आप बहुत रुचि लेंगे। साथ ही आपको काम पूरा करने में सफलता भी मिलेगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। बायोलॉजी स्टूडेंट्स अपने कुछ विषयों को लेकर टीचर्स से सलाह कर सकते हैं। आपका पूरा मन पढ़ाई में लगेगा। आज दोस्तों की मदद करने के लिये आप तैयार रहेंगे। इससे आपको भी फायदा होगा। बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। विष्णु जी को प्रणाम करें, धन लाभ होगा |


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके काम समय पर पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचार लोगों को प्रभावित करेंगे। आज आपकी सलाह दूसरों के लिये फायदेमंद रहेगी। आर्ट्स स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव करेंगे। कुछ कठिन टॉपिक्स को समझने के लिये दोस्तों की मदद भी लेंगे। घर के काम अच्छे से पूरे होंगे। कोई मेहमान आपकी बहुत तारीफ कर सकता है। कुल मिलाकर दिन बेहतरीन रहने वाला है। मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं, आपके विचार सकारात्मक बने रहेंगे।
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर