Category Archives:  Spiritual

रास्ते में दिखाई देने वाले ये 5 जानवर देते है, भविष्य का संकेत.. जानिए कैसे..

Jun 06 2019

Posted By:  AMIT

हमारे भारतीय शास्त्रों में हर चीज से जुड़े शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है, हिन्दू धर्म में केवल पेड़-पौधों को ही नहीं बल्कि जानवरों और पक्षियों को भी देवताओं का ही एक रूप माना जाता हैं | इन जानवरों को देवताओं की सवारी और उनसे जोड़ पर प्रदर्शित किया गया हैं | आइये जानते है इन पक्षियों से जुड़े कुछ तथ्यों के बारे में- 


आज के समय में ज्यादातर लोग शौकीन के तौर पर अपनी तन्हाई दूर करने के लिए पशु-पक्षी पालना पसंद करते है, अगर रास्ते में अचानक से आपको ये पक्षी दिखाई दे तो यह आपके लिए एक रहस्यमय संकेत हो सकता हैं | जानते है इन पक्षियों वह जानवरों के दिखाई देने पर क्या होगा | 


बाज
शास्त्रों में भी बताया गया है कि बाज की आंखें काफी तेज होती है और वह काफी दूर तक देख सकता हैं | अगर आपको रास्ते में जाते समय बाज दिखाई दे जाये तो समझ जाइए आपको जिंदगी में चीजों को ज्यादा फोकस करने की जरूरत हैं | इसके अलावा ये भी हो सकता है कि आने वाले समय में आपके साथ कुछ ऐसा हो की जिसे सुलझाने और सुधारने के लिए आपको काफी मसंकत और परेशानियों का सामना करना पड़े | 


चील 
आपको अचानक से लगातार कई दिनों तक चील दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि आपके पूर्वज आपसे प्रसन्न हैं | वहीं शुभ कार्यो में उनकी कृपा हमेसा आपके साथ बनी रहेगी | इसके साथ इस पक्षी का दिखाई देना परिवर्तन में बदलाव होने का प्रतीक माना जाता है, चील का दिखाई देना इस बात का संकेत है कि आने वाली जिंदगी में आपको व्यापक परिवर्तन करने पड़ेगे |

उल्लू 
अगर आपके सामने बार-बार उल्लू की तश्वीर आये या आपको दिन में उल्लू दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपको खुद पर भरोसा करना होगा और दुसरो की बातों पर सोच-समझकर ध्यान दें | आप जो भी काम कर रहे है वो आपके लिए एकदम सही है, इसलिए ऐसे में खुद की बातों पर विश्वास करते हुए अपने दिल और आत्मा की बात सुननी चाहिए | 


तोता 
आपको दिन में कई बार तोता दिखाई दे या फिर उसकी तश्वीर दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपके परिवार का कोई बीमार सदस्य या पूर्वज आपसे कुछ कहना चाहता हैं | वहीं आपके कदम सही दिशा में है और आप अपने पुरे मन के साथ जो भी काम कर रहे है वो जल्द ही पूरा हो जायेगा और सफलता के चांस बहुत ज्यादा हैं | 


सांप 
अगर आपको सांप की तश्वीर दिखाई देती है या फिर आपको रास्ते में सांप दिखाई देता है तो इसका सीधा मतलब है कि आपके कार्य में विकास की बहुत ज्यादा जरुरत हैं | जो भी काम आप कर रहे है उसको एक नए सिरे से शुरुवात देनी होगी, इसका सीधा मतलब यह भी निकलता है कि आपको को किसी भी काम को शुरु करने से पहले कई बार सोच-विचार करना होगा | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर