Category Archives:  Spiritual

अगर आप भी चाहते है अपने मनचाहे फल की प्राप्ति तो हर दिन करें ये उपाय, भगवान करेंगे आपकी हर मनोकामना पूरी...

Jun 13 2019

Posted By:  AMIT

बहुत बार हमारे मेहनत करने के बाद भी हमकों उस चीज का फल नहीं मिल पाता है, जिसकी वजह से भी हम दिनभर परेशान रहते हैं | इसलिए इन सभी कारणों से हमारा मन अशांत बना रहता है और इस वजह से आप चाहकर भी अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाते हैं | अगर आप भी अपने कार्य में सफलता पाना चाहते है तो अपने दिन की शुरुवात कुछ खास चीज या कार्य से करें, जिससे आपका कार्य सफलता पूर्वक पूरा हो जाये | ऐसे में आज हम आपको कुछ खास कार्यो के बारे में बताने जा रहे है जो आपके जीवन को बेहतर बना देगी | 


सोमवार - यह दिन भगवान शिवशंकर के लिए शुभ माना जाता है और इस दिन सफलता प्राप्ति के लिए शंकर भगवान की शिवलिंग पर दूध से अभिषेक किया जाता हैं | इससे भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होकर हमें हमारा मनचाहा वरदान आशीर्वाद के रूप में देते है, अगर कभी संभव न हो तो घर से निकलने से पहले इनसे जुड़ी सारी मनोकामनाएं पूरी होगी | सोमवार के दिन सफेद रुमाल साथ में रखे या फिर शंकर भगवान को सफेद फूल चढ़ाये | 


मंगलवार - मंगलवार का दिन हनुमानजी का होता है, इस दिन हनुमान मंदिर जाये और लाल फूल या पान भगवान को अर्पित करें | ऐसा करने से बजरंगबली अपने भक्तों पर काफी प्रसन्न होते है, इस दिन आप भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए लाल रंग के कपड़े पहने या फिर लाल रंग का रुमाल अपने साथ रखे | 


बुधवार - सभी भगवानों की तरह यह दिन भी शुण्ड वाले भगवान के नाम से जाना जाता है, बुधवार का दिन गणेश जी के लिए विशेष माना जाता हैं | इस दिन गणपति जी को दूर्वा चढ़ाए और साथ भगवान गणेश को गुड़ और धनिये का भोग लगाए, जिससे हमेसा आपका मन शांत और सुखद बना रहेगा | इस दिन हरे रंग के वस्त्र अपने शरीर पर धारण करें या फिर इस कलर का रुमाल अपने साथ रखे | 


गुरुवार - यह दिन भगवान विष्णु के लिए खास माना जाता है, इस दिन भक्त भगवान विष्णु के मंदिर में दर्शन करने जाये | अगर आप चाहे तो इस दिन पुरे विधि-विधान से व्रत रखे और साथ भगवान विष्णु का पाठ करें | वहीं इस दिन पीले रंग का वस्त्र पहने और पीले भोजन का सेवन करें | 


शुक्रवार - इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से आपके जीवन कभी धन की कमी नहीं होगी, आज के दिन मां लक्ष्मी जी को लाल फूल अर्पित करने से आपको मनचाहे फल की प्राप्ति होगी और वहीं घर से बाहर जाने से पहले दही का सेवन करना शुभ माना गया हैं | 


शनिवार - शनिवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर भगवान को लाल पान, मोतीचूर के लड्डू चढ़ाए और इनके साथ ही लाल सिंदूर लगाए, ऐसा करने से बगरंगबलि की कृपा हमेसा आप पर बनी रहेगी | 


रविवार - रविवार के दिन भगवान सूर्य देव को जल और फूल का अर्पण करें और इस दिन लाल रंग का रुमाल साथ में रखकर घर से बाहर निकले | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर