Category Archives:  Spiritual

बर्तन से दूध का उबलकर गिरना देता है, भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का संकेत...

Jun 14 2019

Posted By:  AMIT

भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे आसपास होने वाली घटनाएं हमारे भविष्य में होने कार्यो का संकेत देती है, उनका मानना है कि हमारे जीवन में घटने वाली घटनाएं शुभ-अशुभ होने का संकेत देती हैं | जैसे आप कही जा रहे हो और बिल्ली ने आपका रास्ता काट लिया जिसे ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुभ नहीं माना जाता है, ऐसी और भी कई चीजें है जो हमारे जीवन के बारे में बताती हैं | 


ज्योतिषों कि माने तो ऐसी और भी कई चीजें है जिनका बुरा असर हमारे भविष्य पर पड़ता है, इसलिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं | पहला दूध को उबालते समय अगर यह बर्तन से बाहर गिर जाये तो यह कैसा संकेत माना जाता हैं | बहुत बार देखा जाता है कि दूध उबालते वक्त अगर थोड़ी सी भी लापरवाही बरतते है या फिर किसी काम की वजह से हमारा इस और ध्यान भी जाता तो दूध उबलकर बर्तन से बाहर आ जाता हैं | वैसे देखा जाये तो यह एक सामान्य सी घटना है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह आपके भविष्य से जुड़ी बातों की तरफ संकेत करता हैं | वहीं पुराणों में दूध के गिरने के और भी कई संकेत बताये गए है- 


बर्तन से ठंडे दूध का गिरना 
हमारे शास्त्रों के अनुसार यदि किसी बर्तन से ठंडा दूध गिर जाता है तो यह भविष्य में होने वाले किसी अशुभ घटना की और संकेत करता हैं | ठंडे दूध को इस तरह गिरने को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह हमारे साथ होने वाली बुरी घटना को बताएगा | इसलिए इस बात का खास ध्यान रखे कि ठंडा दूध गलती से भी बर्तन से बाहर न निकले | 


उबलते हुए दूध का बर्तन से नीचे गिरना 
अक्सर लोगों के मन में यह शंका रहती है कि गर्म दूध के बर्तन में से गिरने पर हमारे घर में अपशुगन होगा, लेकिन हक्कीकत में शायद उन्हें ये नहीं पता कि ऐसा होना यानि आपके घर में कुछ शुभ होने वाला हैं | आज हम आपके इस भ्रम को दूर करने वाले है, ज्योतिष विधा के अनुसार माने तो अगर कभी उबलता हुआ दूध बर्तन से गिर जाये तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपको जल्दी से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली हैं | लेकिन इस बात का ध्यान रखे कि ये दूध अनजाने में उफने | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर