Category Archives:  Spiritual

कर्ज से आप भी है परेशान, तो इन मंत्रों का जाप कर पाए अपनी समस्याओं से छुटकारा..

Jun 14 2019

Posted By:  AMIT

ज्यादातर कर्ज से परेशान लोग मुख्य रूप से मंगल ग्रह को ही दोषी मानते है और वहीं शास्त्रों के मुताबिक छठे भाव का स्वामी और छठा भाव भी कर्ज के लिए सबसे बड़ा जिम्मेदार होता हैं | इस वजह से छठे भाव का स्वामी अच्छी अवस्था में ना होने पर और मंगल ग्रह पीड़ित होने से कर्ज की समस्या बढ़ जाती है इसलिए इस परेशानी से बचने के लिए इन उपायों का प्रयोग करें | 


मंगल ग्रह की खासियत क्या है
- शास्त्रों ने मंगल ग्रह को नवग्रहों में सेनापति का दर्जा दिया हैं |

- इनके मुताबिक मंगल शक्ति, ऊर्जा, आत्मविश्वास और पराक्रम का स्वामी माना जाता हैं | 

- इसका प्रमुख तत्व अग्नि तत्व है और वहीं इसका रंग लाल हैं | 

- तांबा इसकी मुख्य धातु है जो लाल मसूर आदि इसकी दान के अनाज हैं | 

- इसकी प्रमुख राशियां मेष और वृश्चिक हैं |

- वहीं मंगल ग्रह में मेकर राशि में उच्च होते है और कर्क राशि में निच के होते हैं | 

मंगल के अशुभ होने पर क्या दुष्परिणाम होते है
- इससे व्यक्ति क्रुर और हिंसक स्वभाव का हो जाता हैं | 

- आत्मविश्वास और साहस का स्तर कम हो जाता हैं |

- व्यक्ति को अपनी सम्पति और जमीन के मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं | 

- वहीं व्यक्ति रक्त संबधी बीमारियों का शिकार हो सकता हैं | 

- अक्सर कर्ज और केस-मुकदमे के परिणाम दुःख देते है और इस वजह से कभी जेल में भी जाना पड़ सकता हैं | 

- अगर विवाह भाव से इसका सीधा संबन्ध है तो वैवाहिक जीवन खराब हो सकता है और हर रोज पारिवारिक कलेश बना रह सकता हैं | 



मंगल शुभ प्रतीत हो तो 
- अगर मंगल शुभ हो तो व्यक्ति साहसी और मेहनती होता है, और उसमें आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा रहता हैं | 

- इस वजह से व्यक्ति को तकनीकि और साहसी क्षेत्रों में खूब सफलता मिलती हैं | 

- वहीं व्यक्ति धनवान होता है और उनके पास काफी सारी प्रॉपर्टी रहती हैं | 

- व्यक्ति का पारिवारिक संबन्ध अच्छा बना रहता हैं |

- ऐसे लोगों को जिंदगी में कोई नुकशान नहीं पहुंचा सकता | 

- सामान्यत ऐसे लोगों को जिंदगी के 28 वे वर्ष में सफलता मिल जाती हैं | 

- वहीं ऐसे लोगों के छोटे भाई से अच्छे संबन्ध बने रहते हैं | 

किन गलत आदतों की वजह से कर्ज की समस्या बढ़ती है
- आपके छोटे भाई और बहनों से संबन्ध बेहतर नहीं रखते इस वजह से | 

- आप अपने मित्रों को हमेसा नीचा दिखाने का प्रयास करते हैं |

- वहीं हर काम में आप आलस करते हैं | 

- घर की दक्षिण दिशा में दरारे आ गई हैं |

- कई बार मंगलवार के दिन भी कर्ज लेने से परहेज नहीं करते हैं |

मंगल देव को प्रसन्न करके पाए कर्ज से मुक्ति 
- मंगलवार के दिन उपवास रखे और इस दिन नमक का सेवन करें |

- प्रातः काल और सांयकाल दोनों समय हनुमान चालीसा का पाठ करें | 

- अगर कर्ज या कोर्ट में मुकदमा चल रहा है तो मंगलवार के दिन बहते पानी जौ बहाए |

- अगर वहीं मंगल दोष समस्या दे रहा है तो लाल मीठी चीजों का दान मंगलवार को करें |

- वहीं मंगल के मंत्र का जाप मध्य दोपहर से करने से मंगल का अशुभ प्रभाव समाप्त हो जाता हैं | 


मंगल के मंत्र 
- ओम क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः |

- धरणी गर्भ संभूतं विद्युत् कांति समप्रभम | 

- कुमारं शक्ति हस्तं तं मंगल प्रणमाम्यहम | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर