Category Archives:  LifeStyle

गर्मियों के मौसम में दही में ये चीजें मिलाकर खाएंगे, तो शरीर के लिए रहेगा फायदेमंद, डॉक्टर...

Jun 17 2019

Posted By:  AMIT

डॉक्टरों के मुताबिक गर्मियों के मौसम में लंच के टाइम दही में काला नमक और भूना हुआ जीरा पाउडर खाना हमारे सेहत के लिए अच्छा होता हैं | इनके सेवन करने से भूख बढ़ती है और पाचन भी अच्छा होता है, वहीं जिन लोगों के शरीर में कैल्शियम की कमी है उनके लिए दही एक वरदान हैं | क्योंकि इसमें अत्यधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हमारे शरीर के अवशोषण को अच्छी तरिके से बढ़ाता हैं | 


दही चावल 
बहुत से लोगों ने आज से पहले दही-चावल तो बहुत बार खाये होंगे, लेकिन क्या आप जानते है ये आपके शरीर को कितना फायदा पहुंचाते हैं | डॉक्टरों ने बताया कि दही-चावल साथ मिलाकर खाने से सिर दर्द की समस्या से छुटकारा मिलता हैं | 




शहद और दही 
दही और शहद को मिलाकर खाने से भी अच्छा फायदा मिलता है, इनको साथ मिक्स कर खाने से मुंह के अल्सर की समस्या-बीमारी ठीक हो जाती हैं | क्योंकि शहद एंटीबायोटिक का काम करता है, अगर आप इसे दही में मिक्स कर खाते है तो इसका दुगुना लाभ मिलेगा | इसलिए अगली बार चीनी की जगह दही में थोड़ा शहद मिला कर खाए | 


दही के साथ काली मिर्च 
अगर आप वजन कम करने की सोच रहे है तो दही के साथ काली मिर्च पाउडर खाना आपके शरीर के लिए सबसे फायदेमंद साबित होगा | इसलिए डॉक्टरों ने बताया कि दही में काला नमक, कालीमिर्च पाउडर और जीरा मिलाकर खाने से एक्स्ट्रा फैट-चर्बी कम हो जाती हैं | 


ड्राईफूड्स का प्रयोग 
वहीं आप दही में ड्राईफूड्स मिलाकर खाते है तो इससे कमजोरी दूर होती है और इसका इस्तेमाल दही में मिलाकर खाने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती हैं | इसलिए दही में आप अजवाइन मिलाकर भी खा सकते है क्योंकि दही में अजवाइन मिलाकर खाने से पाईल्स की समस्या दूर हो जाती है और उससे हमेसा-हमेसा के लिए छुटकारा मिल जाता हैं | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर