Category Archives:  Spiritual

सूर्यदेव इन राशियों के सपने करेंगे साकार, बाकि राशि वाले आर्थिक मामलों में रखें सावधानी..

Jun 22 2019

Posted By:  AMIT

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 23 जून 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है, कोई जरूरी काम आज टाइम से पूरा हो जाएगा | आज किसी जरूरतमंद की मदद करने में संकोच न करें, इन दिनों में  सेहत को लेकर सावधान रहें | फालतू खर्चा हो सकता है, छात्रों को आज पढ़ाई में मन लगेगा | नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें आज से ही शुरु कर दें, लेकिन शारीरिक दृष्टि से सेहत आज फिट रहेगी |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज का दिन नई सौगात लेकर आया है, आज आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनाएं आएंगी | अगर आप बेरोज़गार है तो आज आपको रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होगें | आंखों को चोट व रोग से बचाएं, किसी दुर्घटना से धन व तन की आशंका हैं | लापरवाही न करें, लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल हैं | पार्टनर से मन की बात कह सकते है, धन और परिवार को ज्यादा महत्व देंगे | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है, बिजनेस में आगे बढ़ने के कई नए मौके मिलेंगे | पढ़ाई में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा, नए व्यापारिक अवसर खतरों से भरे होंगे, इसमें कुछ कानूनी पेंच भी आ सकता हैं | आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, ज्यादा मीठा पकवान खाने से परहेज करें | जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी सोने से पहले बजरंगबली का ध्यान करें |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज आप अत्यधिक आशावादी न बनें और अत्यधिक सतर्क रहने का प्रयास करें | आर्थिक मामलों में आपको संयम बरतना चाहिए और कोई भी नई प्रतिबद्धता बनाने से पहले दो बार सोचना चाहिए | बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी ख़बर मिल सकती है, पदोन्नति की काफ़ी संभावना हैं | आप अपनी ख़ुशी दोगनी करने के लिए परिवार वालों से बांटे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते है जो आप चाहते हैं | प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सुनहरा समय हैं | पारिवारिक जीवन शुभ है, मानसिक चिंता स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकती हैं | संचार से जुड़ी किसी नई तकनीक से फायदा जरूर मिलेगा, माता के आर्शीवाद से सब कुछ अच्छा होगा |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज का दिन शानदार रहने वाला है, आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता हैं | जिसके पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा | व्यर्थ की चीजों पर व्यय न करें, जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा, आज का दिन स्त्रियों के लिए लाभदायक रहने वाला हैं | संतान से सुख प्राप्ति का योग नजर आ रहा हैं |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
हड्डियों और किडनी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे जातकों के लिए यह मुश्किल समय हो सकता है, वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की भावनात्मक भागीदारी और लंबी यात्रा से बचना चाहिए | आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, सब आपकी समझदारी से काफी प्रभावित होंगे | सरकार या उच्च अधिकारियों से अच्छे समर्थन की उम्मीद न करें | परिवार में कई दिनों से चल रही समस्याएं आज सुलझ जाएंगी | 

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है, ऑफिस में किसी जरूरी काम काम में सीनीयर आपकी मदद करेंगे | काम आसानी से पूरा हो जाएगा, इस राशि के जो लोग संगीत से जुड़े है उनके लिए आज का दिन अच्छा हैं | अविवाहित लोगों को मैरिज ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं | सहकर्मियों से व्यवहार अच्छा रखें नहीं तो बेवजह झगड़े होंगे | स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें |



धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज नियोजित कार्य करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता हैं | आप में से कुछ लोगों के लिए आर्थिक मसौदे फलदायी रहेंगे, आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ हैं |  कारोबार में उतार-चढा़व की स्थिति बनी रहेगी। आज आप जो भी करें, सकारात्मक होकर करें | इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर आज संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरूर होगा | पारिवारिक एव सामाजिक संबंध मजबूत होंगें |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
छोटे-मोटे धनलाभ मिलते रहेंगे, घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती हैं | इस राशि के जो लोग टीचर हैं आज उनका ट्रांसफर किसी ऐसी जगह हो सकता हैं | खान-पान पर संयम रखकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं | आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं | बेहतर होगा की आज छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें, लाभ के अवसर मजबूत होंगे |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी, अभी तक आपने जीवन के हर संभव क्षेत्र में जो भी करने की सोच रहे हैं | आज वो पूरा हो जाएगा, प्रियजनों के साथ समय बिताना आनंददायक रहेगा | भाई-बहनों की सामाजिक स्थिति में अप्रत्याशित और अचानक वृद्धि होगी | आज किसी को उधार देने से बचें। लवमेट आज किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जाएंगे इस राशि के जो लोग अविवाहित है आज उन्हें सुयोग्य विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, परिस्थितियां आज कुछ इस तरह से पुरानी चीजों को आपके सामने लाकर खड़ा कर देंगी | जिससे आपकी टेंशन बढ़ सकती हैं | फलस्वरूप काम को सही ढंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते है, ऐसी स्थितियों में घर के बड़े बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी, आज जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिए जाएंगे | आपकी सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी, किन्तु घरेलू मामलों में सावधानी से काम लें |


दोस्तों, यह था 23 जून 2019 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी | भगवान सूर्य सभी जीवो का कल्याण करने वाले देव है | यदि उन्हें प्रातःकाल जल अर्पित किया जाता है तो उनकी कृपा भक्तो पर बनी रहती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर