Category Archives:  Spiritual

गणपति जी की कृपा से खिल उठेगा इन सात राशियों का भाग्य, यात्रा का बन रहा है शुभ योग, बाकि जाने उनके लिए कैसा रहेगा बुधवार..

Jun 25 2019

Posted By:  AMIT

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है | इसके साथ ही उत्तराभाद्र पद नक्षत्र के साथ ही शोभन योग बन रहा है | व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 26 जून 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका पारिवारिक जीवन सुख और शांति से भरा रहेगा जिसका आप पूरा आनंद उठाएंगे | आज अपनी रचनात्मक प्रतिभा का सही इस्तेमाल करें | आपके लिए काफी लाभदायक साबित होगा | आप एक नया उद्यम शुरू कर सकते है और एक बड़ी डील को अंतिम रूप दे सकते हैं | आज आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है | आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती है और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं | कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा, इंटरव्यू में फायदा होगा |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
यह मिश्रित परिणामों की अवधि रहेगी, इस समय आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं | आप अनावश्यक जटिलताओं में फंस सकते हैं और साथ ही चल रही परियोजनाओं में आपको बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है | माँ की स्वास्थ्य-स्थिति आपको चिंतित रखेगी और आपके बच्चे भी सेहत अच्छी नहीं हो सकती है | आपके कुछ शत्रु मित्र के रूप में भेष में आपके साथ में रह सकते है, लेकिन आप उन्हें नियंत्रित करने में सक्षम होंगे | इस वजह से घर का वातावरण अचानक बदल जाएगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपको पहले मिले लक्ष्यों को पूरा करने में बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा | इस राशि के जो लोग पैकेज एण्ड मूवर्स से जुड़े है आज उन्हें आज कार्यक्षेत्र बढ़ाने के सुअवसर मिलेंगे | प्राधिकरण और रैंक के व्यक्ति आपको विशेष सहयोग और अवसर प्रदान कर सकते हैं | घूमने के लिए आज मौसम अनुकूल बना रहेगा, दफ्तर में सभी के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करें | सैलरी बढ़ने का योग बन रहा है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज अपने जीवन की केन्द्रीय समस्या को सुलझाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे | हो सकता है आज आपको परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल जाए | व्यापार-साझेदारी या सहयोग में उतरने के लिए अथवा व्यापार के सिलसिले में दूर की यात्राएं करने के लिए आज का दिन अनुकूल है | नौकरीपेशा जातकों के पारिश्रमिक संबंध में सुधार हो सकता है | इस राशि के छात्र आज पढा़ई से मन को डिस्ट्रैक्ट न होने दें, सेहत संबंधी समस्याएं उत्तपन्न हो सकती हैं | 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज का दिन आपको चौतरफा खुशी दे सकता है | व्यावसायिक रूप से आप सक्रिय और सतर्क रहेंगे | तमाम विषयों से संबंधित जानकारी इकट्ठा करने के संदर्भ में अच्छी प्रगति करेंगे | पेंडिंग में रखा हुआ कोई काम पूरा कर सकते है या फिर कोई ऐसा काम जिसे आप कई दिनों से टाल रहे थे | उसे आज कम्पलीट-पूरा कर लेंगे | दुकान के नॉर्थ ईस्ट में मनीप्लॉन्ट का पौधा रखें फायदा जरूर होगा | लेकिन जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है |



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
चल रही परियोजनाओं और कार्यों में बाधाएं संभव हैं, किसी भी बहस या टकराव से बचनें का प्रयास करें | निवेश को स्थगित करना आपके लिए फिलहाल अच्छा होगा | किसी भी संपत्ति के सौदे को अंतिम रूप देने से पहले सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है | आपका अपने माता-पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं | लेकिन वहीं प्रेम-संबंधों के लिए समय शुभ है | वाहन चलाते हुए सावधान रहें |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपको सतर्क और सावधान रहना चाहिए क्योंकि आज आप समस्या का सामना कर सकते हैं | आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है या आप भावनात्मक रूप से परेशान भी हो सकते हैं | आज किसी से बात करते समय सोच-समझकर बात करें | सुबह से कामकाज में मन लगा रहेगा | पार्टनर से सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं | यदि आप पारिवारिक सदस्यों को पूरा समय दें तो पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा | आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, आज किसी खास काम को चुटकियों में पुरा कर लेंगे | अचानक धनलाभ का अवसर मिल सकता है | रात को टाइम पर सोने से आज खुद को तरोताजा महसूस करेंगे | आपके पास कुछ महंगे अधिग्रहण हो सकते हैं | जो आपकी जीवन शैली को बेहतर बनाएंगे और आपकी छवि को बेहतर बनाएंगे | आज इनकम में बढ़ोत्तरी की सम्भावना बन रही है। बाहर के खान-पान से दुरी बनाये रखे, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |  
आज आपका रूझान अध्यात्म की तरफ अधिक रहेगा | घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है | परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी | पुरानी चीज़ों में सुधार या बदलाव के योग बन रहे हैं | राशि के जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं उनका मान-सम्मान बढ़ेगा | आज आप खुद पर कंट्रोल करें तो ही अच्छा है | किसी काम को लेकर अपने आसपास के समझदार लोगों से पहले सलाह लें | 

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आप अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे और प्रभावशाली स्थिति की ओर बढ़ेंगे | आपकी कुछ पोषित इच्छाओं की पूर्ति होगी | अधूरे काम आज पूरे हो जाएंगे | कोर्ट में चल रहा मुकदमा आज आपके पक्ष में रहेगा | विरोधी पक्ष आज दूरी बनाकर रहेंगे फिर भी आपको सतर्क रहना है | आपने पहले कोई नई संपत्ति खरीदी है तो आज उसकी रजिस्ट्री करवा लें | स्वास्थय बेहतर बना रहेगा | 

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आपकी सोच और प्लानिंग साफ रहेगी | अपनी बातचीत और तर्कों से किसी को भी सहमत कराने में आप सफल हो सकते हैं | आगे बढ़ने के लिए लगातार कोशिश करते रहें | कार्यक्षेत्र पर वरिष्ठ और सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे और आपको अपनी प्रतिभा और प्रयासों के लिए उचित मान्यता प्राप्त होगी | एक नया व्यवसाय शुरू करने अथवा विवेकपूर्ण निवेश करने के लिए एक बहुत अच्छी अवधि है | आपका पारिवारिक-जीवन खुशियों से उज्ज्वल रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा | 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
महत्वपूर्ण कामों पर अधिक ध्यान दें, डेली शेड्यूल भी सामान्य हो सकता है | सफलता के योग बन रहे हैं, कामकाज में दिया गया समय आपको फायदा देगा | आर्थिक पक्ष ठीक रहेगा, अगर आप कोई बड़ा फैसला लेना चाह रहे हैं तो एक बार फिर नए सिरे से विचार कर लें | छात्र पढ़ाई में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और अपनी शैक्षणिक गतिविधियों में अधिक से अधिक ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे | स्वास्थ्य में आज थोड़ी गिरावट हो सकती है, और आज बच्चे आपके लिए चिंता का कारण हो सकते हैं | 


दोस्तों, यह था 26 जून 2019 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी | भगवान गणेश सभी देवो में श्रेष्ठ है | इसलिए जो कोई भी व्यक्ति इन्हे ह्रदय से अपना बना लेता है | उसके दुखो का नाश स्वतः ही हो जाते है | इसलिए प्रातःकाल इन्हे लड्डू का भोग लगावे आपके हर कार्य शुभ होंगे |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर