Category Archives:  LifeStyle

इन चीजों को खाने से होती है शरीर में कैल्शियम की कमी, बनाते है हड्डियों को कमजोर.. जानिए..

Jun 26 2019

Posted By:  AMIT

आज की लाइफस्टाइल में खान पान में तेजी से बदलाव हो रहे हैं | जिसका सीधा असर आपकी सेहत पर होता है | खानपान बिगड़ने की वजह से शरीर कई बिमारियों का घर बनता हैं | लेकिन आजकल अनजाने में हम कुछ ऐसे आहार का सेवन करने लगे हैं |


जो हड्डियों को खोखला बना रही है और उन्हें कमजोर कर रही हैं | इसलिए आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं | जिसके कारण आपकी हड्डियों को नुकसान पहुँचता है | 

 

वीट ब्रान और दूध
यह कॉम्बिनेशन सुनने में अच्छा लग सकता है | लेकिन दूध का वीट ब्रान के साथ सेवन करने से आपके शरीर में कैल्शियम कम होने लगता है | हां वैसे आप कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट ले सकते हैं |




नमक और शराब
शराब पीने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होने लगती है जो हड्डियों की कमजोरी का कारण बनती है | ज्यादा मात्रा में नमक का इस्तेमाल करने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं | दरअसल नमक में सोडियम होता है जो शरीर में जाने के बाद कैल्शियम को यूरीन के माध्यम से शरीर से बाहर निकाल देता है |


चाय और कॉफी
चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन करने से भी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं | इसमें मौजूद कैफीन हड्डियों की सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है | इसलिए डॉक्टर की सलाह लेकर अपने खानपान में बदलाव करें | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर