Category Archives:  Spiritual

राशिफल 27 जून 2019: इन 7 राशियों पर बरसेगी बृहस्पति देव की कृपा, बाकी भी जानें अपना हाल..

Jun 26 2019

Posted By:  AMIT

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 27 जून 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |  
किसी अधूरे काम में आज हाथ लगाने से वह जल्द ही पूरा हो सकता है | आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के लिये आपको नया मौका मिल सकता है | अपने कार्यों के लिए कार्यस्थल पर आप प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं | आप में से कुछ लोग एक नए संघ या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं | इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के रास्ते खुलेंगे | लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है | 

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव रखें | दिन के उत्तरार्ध तक आप विरोधियों का मुकाबला करने में सक्षम होंगे | रचनात्मकता आपके दृष्टिकोण और रणनीति में बदलाव कर सकती है | सेहत के मामले में आप खुद को थोड़ा थकान भरा महसूस कर सकते हैं | लेकिन पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा | यह समय प्रेम संबंधों के लिये भी अच्छा है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
कारोबार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है | आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है | आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं | नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उचित प्रशंसा और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं | आर्थिक रूप से यह एक शुभ दिन है | लंबी अवधि में भारी लाभ अर्जित करने के लिए आप नए उद्यम में निवेश कर सकते हैं | बुजुर्गों का स्वास्थ्य कुछ नरम -गरम रह सकता है | फ़िलहाल नए रिश्ते बनाने से भी बचें | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
नए संपर्क और संचार व्यवसाय को एक नवीन दिशा प्रदान कर सकते हैं | आज समय की मांग है, कि आप अपना ध्यान व्यावहारिक मामलों की ओर मोड़ें और उन उपायों को अपनाएं जो वित्तीय मामलों में आपको दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान कर सकती है | माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे | आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा | शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स आपके साथ खड़े रहेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज दिन खत्म होते-होते आपको ऐसा लग सकता है कि आपका कोई काम पूरा नहीं हो पाया है, जिससे आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है | इसलिए कोई भी काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें | परियोजनाएं जो सुस्त पड़ी थीं, अब गति पकड़ सकती हैं | एक लंबे समय से प्रतीक्षित यात्रा भी सफल होगी | व्यावसायिक रूप से दिन शुभ है | व्यवसायी अपने व्यावसायिक क्षेत्र में ख्याति प्राप्त कर सकते हैं | प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी | 



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज कुछ वित्तीय बाधाओं को अप्रत्याशित खर्च के रूप में महसूस किया जा सकता है | कार्यस्थल पर गलतफहमी और गलत सूचना आपके व्यावसायिक रिश्तो को खराब कर सकती है | इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा | लवमेट के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे | सतत प्रयासों से चीजें आपके पक्ष में रहेंगी | सकारात्मक रवैया अपनाएं | परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने से कायाकल्प होगा | 

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपको किस्मत के साथ थोड़ी परेशानी आ सकती है निवेश में समस्याएं पैदा हो सकती है | किसी जानकार से सलाह लेना बेहतर रहेगा | काम का दबाव बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे | पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा, आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग और स्नेह मिलेगा | आप कुछ जीवनशैली में कुछ बदलाव लाएंगे और जिससे आप और अधिक अधिक सकारात्मक महसूस करेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
वित्तीय रूप से यह अच्छा दिन नही है | किसी भी निवेश को करने से पहले अच्छी तरह से जांच परख लें | किसी जानकार से सलाह लेना बेहतर रहेगा | काम का दबाव बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे | शिक्षा से जुड़ी आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी | अगर आप किसी मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो मंजिल उनके नजदीक है | अपनी जीवनशैली में बदलाव करें | 

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |  
वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा | बिजनेस में नई परियोजनाओं से आपको फायदा हो सकता है | माता-पिता की सेहत में सुधार होगा | ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए | माँ की सेहत आपको चिंतित कर सकती है और बच्चों का स्वास्थ्य भी चिंताजनक हो सकता है | किन्तु भौतिक एवं आर्थिक समृद्धि के लिए आज का दिन लाभदायक है | 

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
कार्यस्थल पर अंतिम मिनट में लिए गए निर्णय कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं | आज आप में से कुछ बहुप्रतीक्षित सफलता प्राप्त करेंगे | आज आप प्रतिबद्धताओं से घिरे रह सकते हैं | किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपको काफी फायदा दिलायेगा | वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी | अच्छी सेहत के लिए तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें | 


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आप जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता एवं समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं | आप अपने वरिष्ठों से लाभ प्राप्त करेंगे और व्यावसायिक रूप से आपकी स्थिति और स्थिर हो सकती है | आपकी कमाई बढ़ेगी और आपको कई अन्य स्रोतों से लाभ होगा | संतान से आपको खुशखबरी मिल सकती है | घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं | पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी | दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है | आज ऑफिस के किसी काम से आपको दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ सकती है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आय के लिए यह बेहतर दिन है, व्यापारिक या कार्य से संबंधित योजनाएं फलीभूत होंगी | यात्रा का परिणाम सुखदायी होगा | मीडिया, ग्लैमर, सलाहकारिता, शिक्षा इत्यादि से संबंधित कार्य करने वालों को अधिक सफलता मिलेगी | संतान से सुख की अनुभूति होगी और उसके कार्यों से मन प्रसन्न होगा | पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों के साथ कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है | इस वजह से स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं परेशान कर सकती हैं | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर