Category Archives:  Spiritual

बेहद खर्चीले होते है इन 5 राशियों के लोग, फिजूल खर्च है इनकी बुरी.. जानें कौनसी राशि.

Jun 28 2019

Posted By:  AMIT

कुछ लोग पैसा होने के बावजूद भी खर्च करने से डरते हैं | लेकिन इन राशियों के जातक बहुत हद तक आपनी आदत से लाचार होते हैं | यह भी कहा जा सकता है कि इन राशियों के लोगों को दिखावा करने की आदत होती है | लोगों के बीच दिखावा करना, महंगा खाना, महंगा पहनना इन राशियों के जातक को बेहद पसंद होता है | चाहें इन राशियों के जातक की आर्थिक स्थिति कैसी भी हो | लेकिन खर्च करने के मामले में किसी करोड़पति से कम नहीं होते हैं | फिर चाहे इसके लिए वो कर्ज में ही क्यों ना डूब जाएं | जानिए इन 5 राशियों के बारे में- 


मेष 
इस राशि के जातक अपने लाइफस्टाइल पर बहुत अधिक खर्च करते हैं | साधारण फिजूलखर्ची भी इनके सामने न के बराबर लगती है | कपड़े, मनोरंजन और एल्कोहल पर पानी की तरह पैसे बहाते हैं | इस राशि के जातक को नाइट क्लब जाना, पार्टीज करना पसंद होता है | जिस कपड़े या जूतों को एक बार प्रयोग कर लिया दुबारा उसे देखते तक नहीं हैं | इसलिए इन चीजों पर वे अधिक पैसा खर्च करते हैं |

मिथुन
स्‍वभाव से दोमुही इस राशि के लोग जीवन में किसी को भी मुश्किल में पड़ता नहीं देख सकते | यही वजह है कि वो दूसरों की मदद के लिए खर्च करना पसंद करते हैं | हालांकि इसके अलावा इन्‍हें भी फैशन और नए ट्रेंड में रहने का काफी शौक होता है पैसे जितने भी हो उसे लुटाने में इनके जैसा कोई और नहीं | लेकिन  ये खाने-पीने पर खर्च करना इतना पसंद नहीं करते हां कपड़ों और दूसरे सामानों की शॉपिंग करना इनको बहुत पसंद होता है | 

सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए खर्च के लिए कोई खास चीज नहीं होती है | हालांकि इन्हें अच्छा दिखना और इसके लिए खर्च करना पसंद होता है | अन्य राशियों के लोगों की तरह इस राशि के जातक कपड़ों, फैशन और पर्सनल केयर की चीजों पर अधिक खर्च करते हैं | इसके अलावे मोबाइल फोन, होम डेकोर, दूसरों को गिफ्ट देने, रेस्टॉरेंट्स और पार्टीज पर भी बेहद खर्च करते हैं | 



धनु 
इस राशि के जातक के खर्च के तरीका थोड़ा अलग होता है | ये अपनी खुशी और हॉबीज के लिए खर्च करना बेहद पसंद करते हैं | इसलिए जिस चीज को लेकर इनके मन में खुशी होती है उन चीजों पर खर्च करने से परहेज नहीं करते हैं | सैर करना और नई-नई दिश बनाना इन्हें बहुत पसंद है | इसलिए इनकी कमाई का अधिकांश हिस्सा वीकेंड में घूमने और कुकिंग क्लासेज में चली जाती है | 

मीन 
इस राशि के जातक भावुक होते है और इनके लिए रिश्ते खास स्थान रखता है | इसलिए ये खुद से ज्यादा अपने रिश्तों पर ज्यादा खर्च करते हैं | अगर इनके बॉयफ्रेंड, फ्रेंड या फैमिली मेंबर ने इन्हें महंगी गिफ्ट दे दी या इन्हें कोई सरप्राइज गिफ्ट दे दिया तो बदले में उन्हें भी खुश करने के लिए ये हफ्तों चीजें खंगलाते है और सरप्राइज प्लान करने से भी नहीं चूकते हैं |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर