Category Archives:  Spiritual

बहुत खास है 2 जुलाई की आषाढ़ी अमावस्या, अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान.. जानिए

Jul 01 2019

Posted By:  AMIT

हर महीने चंद्रमा की कलाएं घटने और बढ़ने के कारण ही दो पक्ष होते हैं | इसी पक्ष में एक अमावस्या होती है जबकि दूसरी पूर्णिमा | मंगलवार के दिन जो अमावस्या होती है तो उसे भौमवती अमावस्या कहते हैं | हिन्दू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास की अमावस्या का विशेष महत्व होता है क्योंकि इस अमावस्या के बाद वर्षा ऋतु आती है | आषाढ़ अमावस्या पर और पूर्वजों की आत्मा शांति के लिए गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है |


पुराणों में 2 जुलाई, मंगलवार आने वाली हलहारिणी / आषाढ़ी अमावस्या को बहुत अधिक महत्व की मानी गई है | शास्त्रों के अनुसार पितृ अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए किए गए कार्य शुभ माने जाते हैं | इस दिन दान करना अतिशुभ माना जाता है | आइए जानें आपकी राशि के अनुसार कौन सा दान शुभ है-


12 राशियां और उनके दान
मेष- मेष राशि वाले लोग अमावस्या के दिन चादर एवं तिल का दान करें | अगर इस राशि के लोग इन चीजों का दान करते है तो शीघ्र ही उनकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है |


वृषभ- इस राशि के लोग अमावस्या के दिन वस्त्र एवं तिल का दान करें खाने की चीजों को दान करने से शुभ कार्य में जो बाधाए आ रही है वो एकदम दूर हो जाएगी | 


मिथुन- अमावस्या के दिन मिथुन राशि वाले लोग चादर एवं छाते का दान करें इनके अलावा सफेद रंग की वस्तुओं का दान भी कर सकते है तो बहुत लाभदायक सिद्ध होगा |


कर्क- कर्क राशि के लोग अमावस्या के दिन सुबह-सुबह साबूदाना एवं वस्त्र का दान करने से उन्हें पुर्ण्य की प्राप्ति होगी | 


सिंह- इस राशि के लोग अगर अमावस्य के दिन कंबल एवं चादर का दान अपनी क्षमतानुसार करें | तो इनकी कुंडली में ग्राहकों का प्रकोप कम हो जाता है | 


कन्या- कन्या राशि के जातक अमावस्या की शाम तेल तथा उड़द दाल का दान करें | इन चीजों का दान करने से ग्रह शांत बने रहेंगे और उन्हें धन लाभ भी होगा | 


तुला- तुला राशि के लोग अगर रुई, वस्त्र, राई, सूती वस्त्रों के साथ ही चादर आदि का दान करें | तो उनकी हर मनोकामनाएं पूरी हो जाती है इसलिए इस राशि के लोग 2 जुलाई के दिन इन चीजों का दान करें | 


वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लोग अमावस्या के दिन खिचड़ी का दान करें साथ ही अपनी क्षमता के अनुसार कंबल का दान भी शुभ 
फलदायी सिद्ध होगा | इन चीजों को वे गरीबों में दान करें | 


धनु- धनु राशि के लोग अमावस्य के दिन चने की दाल और गुड़ का दान एकसाथ करें तो विशेष लाभ होने की संभावना बनती है 



मकर- मकर राशि के लोग अमावस्या के दिन कंबल, पुस्तक और झाड़ू का दान करें तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है |

कुंभ- कुंभ राशि के लोग इस दिन साबुन, वस्त्र, कंघी व अन्न का दान करें इन चीजों का दान करने से बुरे ग्रहों का दोष टल जाता है | 


मीन- मीन राशि के जातक अमावस्या के दिन साबूदाना, कंबल सूती वस्त्र तथा चादर का दान करें | ऐसा करने से उन्हें धन लाभ प्राप्त होगा | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर