Category Archives:  Spiritual

गणपति जी आज इन 07 राशियों के सपने करेंगे साकार, जानें आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार..

Jul 02 2019

Posted By:  AMIT

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 03 जुलाई 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आपके जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार होगा | आज आप कुछ नई बातें सीखेंगे, जो आने वाले समय में आपको फायदा देगी | आपकी व्यावसायिक योग्यता विकसित होगी | नये उद्यम में सफलता मिलेगी | आप अपनी बौद्धिक क्षमता के कारण प्रचुर सम्मान प्राप्त करेंगे | आप प्रभावशाली एवं प्रसिद्ध होंगे | मित्रों से भी सहयोग मिलेगा | माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा | आज आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे | आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा | आय के नए स्रोत सामने आयेंगे, ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा | आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा, वो आपसे अपने मन की कोई बात भी कह सकते हैं | आप दोनों के बीच एक-दूसरे के प्रति मान-सम्मान बना रहेगा | पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा | आप में से कुछ के जीवन में प्रेम-संबंध का आगमन हो सकता है | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज शिक्षाविदों, बैंकिंग, तकनीकी गतिविधियों से संबंधित क्षेत्रों से जुड़े जातक उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे | कई लोगों की जेब पर अटकलों और मनोरंजन पर खर्च भारी पड़ सकता है | इस समय आपके लिए अपने खर्चों को नियंत्रित करना बेहतर रहेगा | पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा | गायत्री मंत्र का पाठ करें, जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी | स्वास्थय बेहतर बना रहेगा | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा | ऑफिस में काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन अंत में आपको सफलता जरूर मिलेगी | आज किसी अनुभवी व्यक्ति की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी | जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं | सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और अपने बच्चों की प्रगति से आप खुश रहेंगे | अपने विरोधियों पर विजय से आपकी संतुष्टि बढ़ेगी | कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज घर के किसी काम की वजह से आपके ऑफिस का काम लेट हो सकता है, जिससे आप थोड़ा परेशान रहेंगे | आपको अपने कार्यों में तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है | इस राशि की महिलाओं के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है | जिस प्रोजेक्ट और असाइनमेंट पर आप वर्तमान में काम कर रहे हैं, वह भविष्य में नई संभावनाओं को खोल सकता है | भाई-बहनों से कुछ तनाव होने के कारण पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त रह सकता है |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
जटिल समस्याओं का समाधान मिल सकता है | परियोजनाएं जो ठंडे बस्ते में पड़ी हुईं थीं, अब गति उठा सकती हैं | एक लंबे समय से प्रतीक्षित यात्रा भी सफल होगी | व्यावसायिक रूप से दिन शुभ है | व्यवसायी अपने व्यावसायिक क्षेत्र में ख्याति प्राप्त कर सकते हैं | आर्थिक रूप से यह एक अच्छी अवधि है। आध्यात्म की तरफ भी आपका कुछ रुझान रहेगा | करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी | मंदिर में मिट्टी का घड़ा दान करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपके माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा | वो अच्छा महसूस करेंगे | आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है, साथ ही बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते ठीक रहेंगे | आज किसी काम में ज्यादा मेहनत और समय लगने की संभावना बन रही है | आपका नेटवर्क बढ़ेगा और आपकी छवि भी निखरेगी | आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ मजबूत संबंध स्थापित कर पाएंगे | पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा | 



वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
वित्तीय परिणाम उम्मीद से कम हो सकते हैं और आपको इस स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं | सोच-समझकर निवेश करना उचित रहेगा | यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई संघर्ष है, तो प्रयास करें और इसे सौहार्दपूर्वक हल करें | काम से संबंधित यात्रा हो सकती है, जिससे नए रास्ते खुलेंगे | अपने गुरु का आशीर्वाद लें, पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |  
आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा | शैक्षणिक कार्यों में आपका ज्यादा मन लगेगा | समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा | कई योजनाएँ समय से पूरी होने पर आपको खुशी मिलेगी | कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की होगी | आपके मन की इच्छा पूरी होगी | भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे | कुछ जातकों के लिए नवीन प्रेम-संबंध नई आशाओं को जन्म देगा | कुछ प्रेमी अपने रिश्ते को शादी का रूप देने का फैसला कर सकते हैं |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
किस्मत आपके पक्ष में है, किन्तु वाहन चलाते समय सावधानी बरतें | अगर हो सके तो रात में वाहन ना चलाएं | आप कई चीजों पर पैसे की बर्बादी कर सकते हैं, ध्यान दें | जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा | अगर किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो ज्यादा मेहनत की जरुरत है | स्पोर्ट्स में रुचि रखने वालों के लिये दिन ठीक रहेगा | खुद को फिट रखने के लिए आपको व्यायाम करना चाहिए | छोटे बच्चे को पेन गिफ्ट करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है | आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी | कारोबार में कुछ नए नये लोग आपसे जुड़ सकते हैं | आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा | लेकिन स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी | व्यावसायिक निर्णयों के संदर्भ में आप कभी हाँ कभी ना करते रहेंगे और ऐसे में अवसर चूक जायेगा | आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता कमजोर रहेगी | शिवलिंग पर जल अर्पित करें, जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा | घर पर अचानक कई मेहमान आ सकते हैं | आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे | जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा | आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे | किसी के बहकावे में आकर कोई ऐसा निर्णय ना लें, जिसके कारण आपको शर्मिंदा होना पड़े | गलत लोगों की संगत के कारण कुछ गलत कर्मों की ओर रुझान बढ़ेगा | 


दोस्तों, यह था 03 जुलाई 2019 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी | भगवान गणेश सभी देवो में श्रेष्ठ है | इसलिए जो कोई भी व्यक्ति इन्हे ह्रदय से अपना बना लेता है | उसके दुखो का नाश स्वतः ही हो जाते है | इसलिए प्रातःकाल इन्हे लड्डू का भोग लगावे आपके हर कार्य शुभ होंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर